2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर, Jun 02, 2026

water news Jaisalmer : जल जीवन मिशन ठप, तीन वर्षों से सूखे पड़े घरों के नल

ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई जल जीवन मिशन योजना लाठी कस्बे में अपेक्षित परिणाम नहीं दे सकी है। बड़ी धन राशि खर्च करने के बावजूद पानी की टंकियां और पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा होने के बावजूद तीन वर्षों बाद भी अधिकांश घरों में जलापूर्ति शुरू नहीं हो पाई है।

lathi news photo

लाठी. पेयजल संकट से जूझते ग्रामीण, घरों में लगे नल बने शोपीस।

ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई जल जीवन मिशन योजना लाठी कस्बे में अपेक्षित परिणाम नहीं दे सकी है। बड़ी धन राशि खर्च करने के बावजूद पानी की टंकियां और पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा होने के बावजूद तीन वर्षों बाद भी अधिकांश घरों में जलापूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। स्थिति यह है कि घरों में लगाए गए नल शोपीस बनकर रह गए हैं और ग्रामीण आज भी पेयजल के लिए भटकने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों के अनुसार कस्बे के दर्जी मोहल्ला, नाई मोहल्ला, नायक मोहल्ला, मेघवंशी मोहल्ला, मुस्लिम मोहल्ला, भाटी मोहल्ला तथा सुथार मोहल्ला सहित विभिन्न क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने के साथ घर-घर नल कनेक्शन लगाए गए थे। कार्य पूर्ण होने के बाद शुरुआती दौर में केवल दो-तीन बार ही नलों में पानी आया, लेकिन उसके बाद जलापूर्ति पूरी तरह बंद हो गई। पिछले तीन वर्षों से योजना का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पाया है।

ग्रामीणों का आरोप - तकनीकी खामिया होने से बढ़ी परेशानी

ग्रामीण मोयब खां, बागाराम, सुखदेव, मांगीलाल, जेठाराम, नरेश, खुशाल परिहार और चन्द्रशेखर ने बताया कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान कई तकनीकी खामियां रह गई थीं। कई स्थानों पर पाइपलाइन टूट चुकी है, जबकि कुछ जगहों पर इसे सही तरीके से नहीं बिछाया गया। परिणामस्वरूप जलापूर्ति शुरू होने से पहले ही व्यवस्था प्रभावित हो गई। कई स्थानों पर सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में जल संकट लगातार गहराता जा रहा है। अधिकांश लोग मजदूरी कर जीवनयापन करते हैं और उन्हें सुबह-शाम दूरस्थ कुओं से पेयजल लाना पड़ता है। भीषण गर्मी के बीच पानी की व्यवस्था करना उनके लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभागीय उदासीनता के कारण योजना का लाभ आमजन तक नहीं पहुंच सका।

जिम्मेदारों को कराया अवगत

इस संबंध में जल जीवन मिशन के अधिशासी अभियंता तुषार शर्मा से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। मामले को लेकर ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक, जिला कलक्टर जैसलमेर तथा जलदाय विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर जांच करवाने और शीघ्र जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उन्हें आगामी दिनों में और अधिक गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ सकता है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें