12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वर्णनगरी में दिन में घटा, रात को भी बढ़ गया पारा

 स्वर्णनगरी में तेज गर्मी की तरफ करवट ले रहे मौसम के मिजाज में कई रंग देखने को मिल रहे हैं। गुरुवार को एक तरफ अधिकतम तापमान कम हो गया, वहीं रात का न्यूनतम पारा पहली बार बढ़ कर 23.2 डिग्री सै. तक पहुंच गया।

less than 1 minute read
Google source verification

स्वर्णनगरी में तेज गर्मी की तरफ करवट ले रहे मौसम के मिजाज में कई रंग देखने को मिल रहे हैं। गुरुवार को एक तरफ अधिकतम तापमान कम हो गया, वहीं रात का न्यूनतम पारा पहली बार बढ़ कर 23.2 डिग्री सै. तक पहुंच गया। जबकि अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री था।

इससे पहले गत बुधवार को अधिकतम तापमान 39.1 व न्यूनतम 20.4 डिग्री दर्ज किया गया था। गुरुवार को दिन में आकाश में बादलों के छाए रहने से लोगों को तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिली। इस बीच तेज गति की हवाओं के चलने से भी मौसम सहनीय महसूस हुआ। आगामी दिनों में भी मौसम कमोबेश इसी तरह का बना रहने वाला है। वैसे मार्च के पहले पखवाड़े में ही ग्रीष्मकाल के चमक दिखाने से लोग आगामी अप्रेल से जून तक के तीन महीनों में पडऩे वाली प्रचंड गर्मी की कल्पना से ही सिहर रहे हैं।