7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फतेहगढ़ बस स्टैंड गंदगी से बेहाल, कचरे के ढेर से यात्री परेशान

फतेहगढ़ कस्बे में सफाई व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। मुख्य बस स्टैंड सहित कई स्थानों पर कचरे के ढेर लगे रहने से ग्रामीणों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

फतेहगढ़ कस्बे में सफाई व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। मुख्य बस स्टैंड सहित कई स्थानों पर कचरे के ढेर लगे रहने से ग्रामीणों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गंदगी और कीचड़ के बीच लोगों को आवागमन करना पड़ रहा है। मुख्य बस स्टैंड पर लंबे समय से कचरा जमा होने से हालात खराब बने हुए हैं। यहां निराश्रित पशुओं का जमावड़ा भी लगा रहता है। पशुओं की आवाजाही के कारण कई बार यात्री चोटिल हो चुके हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। गंदगी और कीचड़ के कारण क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार ग्राम पंचायत और ब्लॉक स्तर तक शिकायतें पहुंचाई गईं, लेकिन समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से सफाई व्यवस्था में सुधार करते हुए बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्र में नियमित सफाई कराने तथा निराश्रित पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।