16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चार दिन बाद भी घंटियाली वितरिका में नहीं छोड़ा पानी, फसलों को नुकसान

नाचना नहरी क्षेत्र के सिंचाई की वरीयता का पानी लगातार चौथे दिन भी नहीं मिलने से किसानों में रोष देखने को मिला। रविवार सुबह किसान इंदिरा गांधी नहर कि 1365 आरडी पर एकत्रित हुए और धरने पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी।

less than 1 minute read
Google source verification

नाचना नहरी क्षेत्र के सिंचाई की वरीयता का पानी लगातार चौथे दिन भी नहीं मिलने से किसानों में रोष देखने को मिला। रविवार सुबह किसान इंदिरा गांधी नहर कि 1365 आरडी पर एकत्रित हुए और धरने पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। धरना स्थल पर पूर्व जिला प्रमुख अब्दुल्ला फकीर पहुंचे।

किसानों ने बताया कि सिंचाई के पानी को लेकर गुरुवार को जिला कलेक्टर के नाम उपनिवेशन विभाग तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी नहर में पानी नहीं पहुंचा। मजबूर होकर उन्हें धरना प्रदर्शन करना पड़ा। धरने पर किसानों को संबोधित करते हुए पूर्व जिला प्रमुख अब्दुल्ला फकीर ने सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों से बातचीत कर 18 फरवरी तक सिंचाई का पानी किसानों को दिलाने का प्रयास करने की बात कही। धरना स्थल पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कनिष्क मौर्य किसानों के बीच पहुंचे और बातचीत की, लेकिन किसान अधिशासी अभियंता के जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। किसानों ने बताया कि धरना जारी रहेगा।

इस मौके पर पूर्व जिला प्रमुख अब्दुल्ला एनएसयूआइ अध्यक्ष इमाम मोहम्मद, घंटियाली वितरिका अध्यक्ष रईस शेख, निजामुद्दीन, कैमरा माइनर अध्यक्ष सत्तार खान, इनायत अली, भूरसिंह घंटियाली, हनीफ खान भारेवाला, विजेयसिंह बिलाल, वाली मोहम्मद, मेरदीन सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।