जैसलमेर, May 31, 2026

पोकरण. किसानों को नहीं मिल रहे कृषि कनेक्शन। फाइल
सरहदी जिले के पोकरण क्षेत्र के किसान वर्षों से कृषि कनेक्शनों का इंतजार कर रहे है। सरकार और डिस्कॉम की ओर से किसानों को कृषि कनेक्शन दिलाने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसके कारण डिमांड राशि जमा करवाने के बावजूद किसान कृषि कनेक्शनों का इंतजार कर रहे है।.गौरतलब है कि किसानों की ओर से नलकूपों पर कृषि कनेक्शनों के लिए डिस्कॉम में आवेदन किया जाता है। जब सरकार की ओर से अनुमति मिलती है, तब किसानों से विद्युत पोल, तारों, ट्रांसफार्मर आदि के लिए राशि जमा कर उन्हें कनेक्शन जारी किए जाते है। पोकरण क्षेत्र में जमा फाइलें और डिमांड राशि जमा करवाने वाले किसानों की संख्या अधिक है, लेकिन कनेक्शन जारी करने की गति पूरी तरह से धीमी है। वर्षों पूर्व फाइलें जमा करवाने के बाद तीन-चार वर्ष पूर्व डिमांड राशि भी जमा करवा दी गई, लेकिन कनेक्शन नहीं मिल पा रहे है। जिसके कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-1465 फाइलें, 1180 की राशि जमा, कनेक्शन केवल 75 को
- 2018 तक क्षेत्र के 1465 किसानों की ओर से कृषि कनेक्शनों के लिए फाइलें जमा करवाई गई थी।
- 2019 से 2022 तक सरकार की अनुमति से डिमांड राशि जमा करवाने के लिए नोटिस जारी किए गए।
- 2022 तक क्षेत्र के 1180 किसानों की ओर से डिमांड राशि जमा करवा दी गई।
- 2023 तक 75 किसानों को कनेक्शन भी मिल गए और उनके नलकूप चालू हो गए।
- 2023 तक 1105 किसान कनेक्शन से वंचित रह गए, जो आज भी कनेक्शन का इंतजार कर रहे है और डिस्कॉम कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हो रहे है।
- लंबित फाइलें में अनुसूचित जाति वर्ग की 31 फाइलें भी शामिल है।
वर्ष 2023 के बाद अब तक डिमांड राशि जमा करवा चुके 40 किसानों को कनेक्शन देने की मात्र तैयारी हो सकी है। जिनके सामान तैयार है। जब अधिकारियों की ओर से ठेकेदार को आदेश दिए जाएंगे, तब इन किसानों के नलकूपों पर ट्रांसफार्मर, पोल व तारें लगाई जाएगी।
वर्षों पूर्व आवेदन करने और मांग पत्र जारी होने के बाद राशि जमा करवाने के बावजूद किसानों को कृषि कनेक्शन जारी नहीं किए जा रहे है। ऐसे में किसानों के पास केवल दो ही विकल्प है। या तो डीजल पंप से बूस्टर चालू कर खेती करें अथवा बिजली चोरी की जाए। जिससे डिस्कॉम व सरकार को राजस्व नुकसान भी हो रहा है। बावजूद इसके कनेक्शन देने को लेकर कोई कवायद नहीं की जा रही है।
- 2023 तक 75 किसानों को कनेक्शन भी मिल गए और उनके नलकूप चालू हो गए।
- 2023 तक 1105 किसान कनेक्शन से वंचित रह गए, जो आज भी कनेक्शन का इंतजार कर रहे है और डिस्कॉम कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हो रहे है।
- लंबित फाइलें में अनुसूचित जाति वर्ग की 31 फाइलें भी शामिल है।
2023 के बाद अब तक डिमांड राशि जमा करवा चुके 40 किसानों को कनेक्शन देने की मात्र तैयारी हो सकी है। जिनके सामान तैयार है। जब अधिकारियों की ओर से ठेकेदार को आदेश दिए जाएंगे, तब इन किसानों के नलकूपों पर ट्रांसफार्मर, पोल व तारें लगाई जाएगी।
इस संबंध में सहायक अभियंता राहुल खोईवाल से बात की गई। पहले तो उन्होंने बताया कि इस संबंध में पता कर वापिस बताता हूं। इसके बाद वापिस फोन करने पर उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया।
Published on: 31 May 2026 09:21 pm

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।