
विश्वविख्यात मरू महोत्सव-2026 का दूसरे दिन के कार्यक्रमों का उद्घाटन शुक्र वार को शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में हुआ। अतिरिक्त जिला कलक्टर परसराम सैनी ने आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया। उद्घाटन सत्र में मरुधरा की लोकसंस्कृति, परंपराएं और जीवनशैली दर्शाने वाली प्रतियोगिताएं दर्शकों का मुख्य आकर्षण रहीं। मरु श्री प्रतियोगिता में कुल 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा, कद-काठी, दाढ़ी-मूंछ और जैसलमेरी व्यक्तित्व के आधार पर निर्णायक मंडल ने मूल्यांकन किया। निर्णायकों के अनुसार जैसलमेर के मनीष पंवार को मरूश्री-2026 का खिताब प्राप्त हुआ। इसी तरह मिस मूमल प्रतियोगिता में आठ प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधान और श्रृंगार में प्रस्तुति दी। मूल्यांकन के बाद बीकानेर की कुसुम पंवार को मिस मूमल-2026 चुना गया। मिसेज जैसलमेर प्रतियोगिता में विवाहित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में बिलाड़ा, जोधपुर की ताज ने उत्कृष्ट प्रस्तुति के आधार पर मिसेज जैसलमेर-2026 का ताज अपने नाम किया।
साफा बांधो प्रतियोगिता भारतीय वर्ग में प्रथम शैतानसिंह, द्वितीय स्वर्ण खान और तृतीय स्वरूप खान रहे। विदेशी पर्यटकों के बीच प्रतियोगिता में हॉलैंड की पुक प्रथम, यूके के जैमील द्वितीय और यूएसए के राकेश तृतीय रहे। मूमल-महेंद्र झांकी प्रतियोगिता में इमानुअल मिशन स्कूल प्रथम, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय द्वितीय और वायुसेना विद्यालय तृतीय स्थान पर रहे। मूंछ प्रतियोगिता में गोपालसिंह प्रथम, नारायण सिंह द्वितीय और राजेंद्र सिंह एवं श्रवणराम तृतीय स्थान पर रहे। घोटुआं प्रतियोगिता में राजेंद्र सिंह ने सर्वाधिक घोटुआं खाकर विजेता रहे। विजेताओं का सम्मान जिला कलेक्टर प्रताप सिंह ने ताज, ट्रॉफी, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान कर किया। कार्यक्रम का संचालन विजय बल्लाणी एवं अर्जुनसिंह भाटी ने किया।
मरू महोत्सव के अवसर पर सीमा सुरक्षा बल ने हथियार प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी में बीएसएफ के उपयोग में आने वाले हथियार प्रदर्शित किए गए और देश की सुरक्षा के लिए समर्पित वीर जवानों की जीवनशैली पर आधारित फिल्म दिखाई गई। देशी-विदेशी पर्यटकों ने इसे उत्साहपूर्वक देखा और जवानों की राष्ट्रभक्ति की सराहना की।
Published on:
30 Jan 2026 08:59 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
