4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामदेवरा से ओसियां जा रहे गुजराती पर्यटकों की गाड़ी पलटी, चार जने गंभीर रूप से घायल

बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर ओसियां माता की दर्शन करने के लिए जा रहे गुजराती पर्यटकों की गाड़ी रामदेवरा से 10 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग- 11 पर एक पशु के आने से गाड़ी अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई।

less than 1 minute read
Google source verification

बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर ओसियां माता की दर्शन करने के लिए जा रहे गुजराती पर्यटकों की गाड़ी रामदेवरा से 10 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग- 11 पर एक पशु के आने से गाड़ी अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। गाड़ी में सवार दो पुरुष दो महिला सहित तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

रामदेवरा निवासी दिलीपसिंह तवर व कमल पुरोहित इस समय रामदेवरा से फलोदी की तरफ अपना निजी वाहन लेकर जा रहे थे। उनके सामने गाड़ी पलटने से उन्होंने अपनी गाड़ी को रोकर तुरंत सभी घायलों को गाड़ी से बाहर निकलवा कर अपनी गाड़ी में डालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामदेवरा लाए और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामदेवरा के चिकित्सकों को सूचित किया। चिकित्सकों के आने के बाद उनका उपचार शुरू किया गया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें यहां से पोकरण रेफर कर दिया गया है।