8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather News: फरवरी में बढ़ी तपिश, बाड़मेर 32.6° के साथ सबसे गर्म, कई जिलों में पारा 30 पार

शुष्क मौसम का असर: दिन में गर्मी तेज, बारिश के आसार नहीं। पश्चिमी राजस्थान में गर्म हवाओं की दस्तक, तापमान में लगातार बढ़ोतरी।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Feb 08, 2026

Rajasthan weather: जयपुर. राजस्थान में फरवरी की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। दिन के समय धूप तेज होने से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में बीते नौ घंटों के दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं हुई। कई शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास या उससे ऊपर पहुंच गया है, जिससे दिन में गर्मी का एहसास होने लगा है, जबकि सुबह-शाम हल्की ठंड बरकरार है।

सर्वाधिक तापमान वाले टॉप 5 जिले

क्रमांकजिला / स्टेशनअधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
1बाड़मेर32.6°से.
2जालौर30.3°से.
3जोधपुर शहर30.2°से.
4पाली30.2°से.
5चित्तौड़गढ़ / डूंगरपुर29.6°से.

सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से अधिक है। जालौर, जोधपुर और पाली जैसे पश्चिमी जिलों में भी पारा 30 डिग्री के पार चला गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है और सप्ताहभर मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर फिलहाल सीमित है, इसलिए तेज बारिश या ठंड की वापसी के आसार कम हैं।

दोपहर में बढ़ती गर्मी के कारण लोगों ने हल्के कपड़े पहनना शुरू कर दिया है और बाजारों में भी गर्मी का असर दिखने लगा है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है।