अशोक नगर थाना पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की चार बाइक बरामद की है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि वह वाहन चुराने के बाद किन लोगों को बेचा करता था।
डीसीपी (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शाहरूख उर्फ बकरी (26) तेलीपाड़ा बापू बाजार का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि 1 अप्रेल 2023 को त्रिवेणी नगर गोपालपुरा निवासी मुकेश चौधरी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 27 मार्च को उसने बाइक सुदर्शनपुरा 22 गोदाम पर खड़ी की थी। जिसे कोई चुरा ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद आरोपी शाहरूख को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया।
Updated on:
26 Jul 2025 10:02 pm
Published on:
26 Jul 2025 10:01 pm