6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर, Jun 06, 2026

Jaipur Accident: जयपुर में 1 साल के मासूम को SUV ने कुचला, इकलौते बेटे की मौत के बाद फूट-फूट कर रोए पिता

SUV Crushed 1 Year Child: जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। घर के बाहर खेल रहे एक साल के मासूम को एसयूवी ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

Jaipur Accident

मृतक बच्चे की फोटो: पत्रिका

Rajasthan Road Accident: जयपुर के झोटवाड़ा थाना इलाके में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक साल के मासूम की जान चली गई। घर के बाहर खेल रहे बच्चे को एक एसयूवी ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। हादसे के बाद चालक घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

एक सप्ताह पहले गया था नानी के घर

पुलिस के अनुसार जयपुर के जालूपुरा निवासी मोहम्मद रिजवान का एक वर्षीय पुत्र मोहम्मद इब्राहिम अपनी मां के साथ करीब एक सप्ताह पहले झोटवाड़ा के जगन्नाथपुरी स्थित अपने ननिहाल आया हुआ था। गुरुवार शाम को इब्राहिम घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक एसयूवी कार की चपेट में आ गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि परिजन कुछ समझ पाते उससे पहले ही मासूम गंभीर रूप से घायल हो चुका था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद चालक ने घायल बच्चे को अपनी गाड़ी से कांवटिया अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे का परीक्षण किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और उसे मृत घोषित कर दिया गया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार और रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं मृतक के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल एसयूवी को जब्त कर आरोपी चालक सैफुदीन निवासी जगन्नाथपुरी झोटवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार मोहम्मद रिजवान मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। इब्राहिम उनका इकलौता बेटा था। बेटे की अचानक हुई मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। अस्पताल और पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पिता का दर्द देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

कुछ दिन पहले SUV की टक्कर से डिलीवरी बॉय की हुई थी मौत

कुछ दिन पहले ही जयपुर के जगतपुरा स्थित श्री हरे कृष्णा मार्ग (महल रोड) पर तेज रफ्तार SUV से हुए भीषण सड़क हादसे में ऑनलाइन फूड डिलीवरी का काम करने वाले 25 वर्षीय युवक राकेश मीणा की मौत हो गई। जांच में सामने आया है कि इस वाहन का पहले भी दो बार ओवरस्पीडिंग का चालान कट चुका है। रामनगरिया थाना पुलिस के अनुसार दौसा निवासी राकेश देर रात करीब 1:45 बजे बाइक से फूड डिलीवरी के लिए जा रहा था इसी दौरान हादसा हुआ।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें