6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan 4th Grade Result: चपरासी भर्ती का संशोधित रिजल्ट जारी, एक जवाब को बदला गया, बोर्ड अध्यक्ष का बड़ा बयान जारी

ग्रेड फोर्थ भर्ती परीक्षा के एक प्रश्न के उत्तर में बदलाव के बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने संशोधित परिणाम जारी किया है। रिवाइज मेरिट के आधार पर अब दो गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Peon Recruitment, Peon Recruitment Result, Peon Recruitment Revised Result, Peon Recruitment Result in Rajasthan, Rajasthan Peon Recruitment Result, Rajasthan Peon Recruitment Revised Result, Jaipur News, Rajasthan News, चपरासी भर्ती, चपरासी भर्ती रिजल्ट, चपरासी भर्ती संसोधित रिजल्ट, चपरासी भर्ती रिजल्ट इन राजस्थान, राजस्थान चपरासी भर्ती रिजल्ट, राजस्थान चपरासी भर्ती संसोधित रिजल्ट, जयपुर न्यूज, राजस्थान न्यूज

एआई तस्वीर

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने ग्रेड फोर्थ (चपरासी) भर्ती परीक्षा के परिणाम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। एक प्रश्न के उत्तर में संशोधन के बाद बोर्ड ने पूरी मेरिट सूची दोबारा तैयार करते हुए संशोधित रिजल्ट घोषित किया है। बोर्ड की ओर से जारी नए परिणाम में करीब 21 लाख अभ्यर्थियों की मेरिट को आधार बनाते हुए दो गुना उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित किया गया है। यह फैसला परीक्षा के एक प्रश्न को लेकर सामने आए विवाद के बाद लिया गया।

एक प्रश्न पर आपत्ति

दरअसल, ग्रेड फोर्थ भर्ती परीक्षा के प्रश्न संख्या 108 को लेकर अभ्यर्थियों ने आपत्ति जताई थी। प्रोविजनल आंसर-की में इस प्रश्न का सही उत्तर विकल्प (D) माना गया था, लेकिन फाइनल आंसर-की में बिना आपत्ति स्वीकार किए उत्तर बदलकर विकल्प (B) कर दिया गया। अभ्यर्थियों के विरोध के बाद बोर्ड ने तथ्यों की जांच कर दोबारा विकल्प (D) को ही सही उत्तर मानते हुए परिणाम संशोधित किया।

अब दस्तावेज सत्यापन होगा

बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि एक प्रश्न के उत्तर में बदलाव होने से पूरी मेरिट लिस्ट को रिवाइज करना पड़ा है। इसका असर खासतौर पर कट-ऑफ के आसपास रहने वाले अभ्यर्थियों पर पड़ा है। संशोधित परिणाम के आधार पर अब तय मेरिट में स्थान पाने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। गौरतलब है कि ग्रेड फोर्थ के 53,749 पदों के लिए 19 से 21 सितंबर 2025 के बीच परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें 21 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। दस्तावेज सत्यापन पूरा होने के बाद अंतिम मेरिट के आधार पर नियुक्तियां दी जाएंगी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग