29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर, May 29, 2026

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम का बड़ा यू-टर्न, जून के पहले सप्ताह में भी कई हिस्सों में बारिश और आंधी का दौर

Rajasthan Heatwave: भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, 31 मई तक राजस्थान में बारिश-अंधड़ , श्रीगंगानगर 47 डिग्री पार, अब पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा असर।

Rajasthan Weather

जयपुर में बारिश से भीगी सड़कें। फाइल फोटो

Rajasthan Rain Alert: जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके असर से आगामी दिनों में तेज आंधी, मेघगर्जन और बारिश की गतिविधियां तेजी से बढ़ेंगी। 29 मई से लेकर 31 मई तक राजस्थान के कई जिलों में मौसम का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा।

मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर संभाग के कई हिस्सों में तेज अंधड़ के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान हवा की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। कई स्थानों पर वज्रपात और मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

गुरुवार को पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में धूलभरी आंधी और हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं श्रीगंगानगर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चूरू, पिलानी, कोटा और जैसलमेर में भी तापमान 46 डिग्री के पार पहुंच गया। जयपुर में पारा 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि 30 और 31 मई को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव सबसे ज्यादा रहेगा। इस दौरान तेज मेघगर्जन, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और पेड़ों व बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आंधी और बारिश की वजह से तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। 30 मई के बाद प्रदेश को हीटवेव से बड़ी राहत मिलने की संभावना जताई गई है। जून के पहले सप्ताह में भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का दौर जारी रह सकता है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें