1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर, Jun 01, 2026

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, एक सप्ताह तक आंधी-बारिश का अलर्ट

राजस्थान में मौसम का मिजाज फिलहाल नरम रहने वाला है। मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मेघगर्जन, आंधी और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

Rain forecast Rajasthan

फोटो पत्रिका

IMD Rajasthan forecast : जयपुर। राजस्थान में मौसम का मिजाज फिलहाल नरम रहने वाला है। मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मेघगर्जन, आंधी और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इसके चलते लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव से राहत मिलेगी।

मौसम केन्द्र के अनुसार वर्तमान में उत्तर-पूर्वी राजस्थान और दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर दो परिसंचरण तंत्र सक्रिय हैं। इनका प्रभाव सोमवार को बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में देखने को मिला। कहीं पर 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा के साथ मेघगर्जन, हल्की से मध्यम बारिश हुई तो कहीं पर आसमान में बादल छा गए और तापमान में गिरावट हुई। विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में आंधी-बारिश की गतिविधियां आगामी सप्ताहभर जारी रह सकती हैं। इससे तापमान में बढ़ोतरी पर अंकुश लगेगा और गर्मी से राहत बनी रहेगी।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 3 और 4 जून को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में आंधी-बारिश की गतिविधियों में फिर तेजी आने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज अंधड़ चल सकता है और बारिश भी हो सकती है।

मौसम केंद्र का कहना है कि लगातार मौसम गतिविधियों के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है। आगामी एक सप्ताह तक हीटवेव की स्थिति बनने के आशंका कम हैं।

झालावाड़ में मूसलाधार बारिश, ओले गिरे

झालावाड़ जिले में दोपहर बाद मेघ गर्जना के साथ मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हुआ। कई स्थानों पर बारिश के साथ ओले भी गिरे, जिससे सड़कों पर सफेद चादर बिछ गई। झालावाड़ शहर में शाम को मेघ गर्जना के साथ अच्छी बारिश हुई, इससे सड़क पर पानी बह निकला। वहीं रटलाई, बकानी, खानपुर, पनवाड़, झालरापाटन, चौमहला और पिड़ावा सहित जिले के कई अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई। रटलाई सहित कई जगह ओले भी गिरे।

नागौर जिले में बारिश के साथ गिरे नींबू के आकार के ओले

नागौर जिले में तेज बरसात के साथ ओले गिले। शहर सहित आसपास के कई गांवों में करीब दो बजे शुरू हुई तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दीं। लगभग आधे घंटे तक नींबू के आकार के ओले गिरते रहे। जायल में भी ओले गिरे।

गर्जना के साथ आई बरसात, गिरे ओले

अजमेर में दो दिन से जारी बरसात का दौर सोमवार को भी चला। घनघोर बादलों ने सुबह 8 बजे चुप्पी तोड़ी। शहर के वैशालीनगर, पंचशील, माकड़वाली रोड, कायड़, जयपुर रोड, कचहरी रोड, स्टेशन रोड, वरूणसागर रोड, पुष्कर रोड सहित रामगंज, केसरगंज और अन्य इलाकों में बरसात हुई। दोपहर करीब 2.45 बजे दस मिनट तक कंचे के आकार के ओले गिरे। शहर के दरगाह बाजार, नला बाजार, केसरगंज, दिल्ली गेट, रामगंज, बिहारी गंज सहित अन्य इलाकों में ओलावृष्टि हुई। लोगों ने ओलों को बर्तनों में इक्ट्ठा कर लिया। तेज बरसात से नालियों-नालों और सड़कों पर पानी बह गया।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें