29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर, May 26, 2026

Rajasthan Weather: राजस्थान में नौतपा का कहर, मौसम विभाग ने 19 जिलों में लू का अलर्ट किया जारी, यह जिला सबसे ज्यादा गर्म

राजस्थान में नौतपा के पहले दिन सोमवार को भीषण गर्मी और लू ने लोगों को बेहाल कर दिया। राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं का दौर चला।

Rajasthan Weather News

फाइल फोटो: पत्रिका

राजस्थान में नौतपा के पहले दिन सोमवार को भीषण गर्मी और लू ने लोगों को बेहाल कर दिया। राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं का दौर चला। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल गर्मी का असर बरकरार रहेगा, लेकिन 27 मई की देर शाम या 28 मई से कुछ इलाकों में राहत मिलने की संभावना है। एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने से मौसम में बदलाव के संकेत मिले हैं।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में धूलभरी आंधी, हल्की बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 19 जिलों में हीटवेव को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट घोषित किया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर-पूर्वी राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल सकता है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आने की उम्मीद है।

कोटा बना सबसे गर्म शहर

प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा तापमान कोटा में 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चित्तौड़गढ़ और श्रीगंगानगर में 45 डिग्री, पिलानी में 44.5, अलवर में 44.4 और जैसलमेर में 44.3 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। बीकानेर और वनस्थली में भी पारा 44.2 डिग्री तक पहुंच गया। जैसलमेर, फलोदी और बीकानेर क्षेत्र में दिन के समय सीवियर हीटवेव का असर देखने को मिला।

जयपुर में बाड़मेर-जोधपुर से ज्यादा गर्मी

राजधानी जयपुर में सोमवार को तेज गर्मी और हीटवेव का असर बना रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो बाड़मेर के 42.8 और जोधपुर के 40.4 डिग्री से भी ज्यादा रहा। रात के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिली और न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया। लगातार दूसरे दिन नगर निगम की ओर से सड़कों पर पानी का छिड़काव कराया गया।

रात में भी गर्म हवाओं का असर

हनुमानगढ़ और अलवर में रात का तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिससे लोगों को गर्म रात का सामना करना पड़ा। इसके अलावा कोटा, चित्तौड़गढ़, फलोदी, बीकानेर, चूरू, करौली, दौसा और झुंझुनूं में भी रात के समय गर्म हवाएं चलती रहीं। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें