4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Weather: 38.3 डिग्री पहुंचा पारा, मौसम विभाग ने कर दी लेटेस्ट भविष्यवाणी, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

IMD Update: सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर (38.3 डिग्री रहा) वहीं राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री दर्ज किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
weather

Photo: Patrika

Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। होली और धुलंडी के दिन प्रदेशभर में तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री तक अधिक दर्ज किया गया। दोपहर के समय सड़कों पर कम आवाजाही दिखी और लोग धूप से बचते नजर आए।

बाड़मेर में 38.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बाड़मेर में 38.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राजस्थान में सबसे अधिक रहा। वहीं राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा जोधपुर में 36.6 डिग्री, जैसलमेर में 36.5 डिग्री, बीकानेर और जालोर में 36.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इसी तरह चित्तौड़गढ़ में 35.8 डिग्री, चूरू में 35.2 डिग्री, अजमेर में 34.5 डिग्री और पाली में 34.3 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। कई अन्य शहरों में भी पारा 35 डिग्री के पार रहा।

अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा और दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन दोपहर के समय धूप तेज रहने की संभावना जताई है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग