29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर, May 29, 2026

TB Free Campaign: टीबी के खिलाफ राजस्थान में बड़ी सफलता, 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग, 32 हजार नए मरीजों की पहचान

TB Free Rajasthan: 24 मार्च से शुरू किए गए ‘टीबी मुक्त भारत अभियान-100 दिवसीय विशेष अभियान’ में प्रदेश ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। मात्र 60 दिनों में करीब 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग कर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है।

Rajasthan TB Free Campaign

Photo Patrika

TB Screening Rajasthan: जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर राजस्थान टीबी मुक्त बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “टीबी मुक्त भारत” संकल्प को साकार करने के लिए राज्य सरकार व्यापक स्तर पर अभियान चला रही है। इसी क्रम में 24 मार्च से शुरू किए गए ‘टीबी मुक्त भारत अभियान-100 दिवसीय विशेष अभियान’ में प्रदेश ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। मात्र 60 दिनों में करीब 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग कर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ‘निरामय राजस्थान’ के विजन के तहत टीबी जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्क्रीनिंग, त्वरित जांच, जनजागरूकता, पोषण सहायता और सामुदायिक भागीदारी के जरिए टीबी के खिलाफ लड़ाई को मजबूत बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि जनभागीदारी और तकनीक के सहयोग से राजस्थान जल्द टीबी मुक्त राज्य बनने की दिशा में सफलता हासिल करेगा।

प्रदेश के 11,328 हाई रिस्क गांवों और वार्डों में चलाया विशेष अभियान

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बताया कि प्रदेश के 11,328 हाई रिस्क गांवों और वार्डों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अब तक करीब 5 हजार आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाए जा चुके हैं, जिनमें 18.93 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इसके अलावा 16.51 लाख चेस्ट एक्स-रे और 1.41 लाख से अधिक एनएएटी जांचें की गईं ताकि समय रहते बीमारी की पहचान हो सके।

अभियान के तहत सक्रिय केस खोज गतिविधियों के माध्यम से 32,102 नए टीबी मरीजों की पहचान की गई है। इनमें 10,457 ऐसे मरीज शामिल हैं जिनमें किसी प्रकार के लक्षण नहीं थे। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह वैज्ञानिक और सक्रिय कार्यप्रणाली का बड़ा उदाहरण है।

2,535 लोगों को टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (टीपीटी) शुरू

प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि टीबी मरीजों के बेहतर उपचार और संक्रमण रोकथाम के लिए 12,535 लोगों को टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (टीपीटी) शुरू किया गया है। वहीं पोषण सहायता कार्यक्रम के तहत करीब 38 हजार मरीजों को न्यूट्रिशन किट वितरित की गई हैं, जो 83 प्रतिशत उपलब्धि है।

जनजागरूकता अभियान के तहत प्रदेशभर में 7500 स्कूल और 1363 कॉलेज स्तरीय गतिविधियां आयोजित की गईं। साथ ही हजारों जनप्रतिनिधियों और स्वयंसेवकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वर्ष 2025 में राजस्थान ने 1.63 लाख टीबी मरीजों की अधिसूचना कर निर्धारित लक्ष्य का 102 प्रतिशत हासिल किया है। इसके अलावा प्रदेश की 6,547 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया जा चुका है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें