30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर, Feb 17, 2026

राजस्थान में सैकड़ों RGHS कार्ड ब्लॉक, अब मोबाइल पर आएगा बिल का पूरा हिसाब

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने RGHS योजना में फर्जीवाड़े के खिलाफ बड़ी स्ट्रिक्ट कार्रवाई करते हुए 500 से ज्यादा लाभार्थियों के कार्ड ब्लॉक कर दिए हैं और 2 करोड़ रुपये वसूले हैं। निजी अस्पतालों द्वारा SSO ID का गलत इस्तेमाल कर फर्जी बिल बनाने की शिकायतों के बाद अब सरकार ने नया अलर्ट सिस्टम शुरू किया है।

RGHS scam

फाइल फोटो-पत्रिका

Jaipur News: राजस्थान सरकार की महत्वपूर्ण स्कीम RGHS में हो रही गड़बड़ी पर राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) में चल रही धोखाधड़ी और कार्ड के गलत इस्तेमाल पर विभाग ने पिछले 6 महीनों में करीब 500 लाभार्थियों के कार्ड ब्लॉक कर दिए हैं और उनसे 2 करोड़ रुपये की वसूली भी की है।

SSO ID और पासवर्ड से बनाएं बिल

जांच में सामने आया कि कई लोग अपने कार्ड का फायदा उन रिश्तेदारों को दिला रहे थे, जो इसके हकदार नहीं हैं। इसके अलावा, कुछ निजी अस्पतालों के खेल का भी पर्दाफाश हुआ है। विभाग को पता चला कि कुछ अस्पतालों का स्टाफ मरीजों से उनकी SSO ID और पासवर्ड ले लेता था।

इसके बाद मरीज के इलाज के नाम पर फर्जी तरीके से दवाइयों और टेस्ट के बिल पोर्टल पर चढ़ा दिए जाते थे, ताकि सरकार से मोटा पैसा एंठा जा सके। कई मामलों में यह भी देखा गया कि मरीज ने न तो दवा ली और न ही इलाज कराया, फिर भी उनके कार्ड से पैसे कट गए। इसी लूट को रोकने के लिए सरकार ने अब एक 'अलर्ट सिस्टम' शुरू किया है।

हर महीने आएगा SMS

पारदर्शिता बढ़ाने के लिए अब लाभार्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर हर महीने एक SMS आएगा। इसमें बताया जाएगा कि उस महीने आपके कार्ड से कितना खर्च हुआ है। इस मैसेज में OPD, IPD, दवाइयों और डे-केयर का अलग-अलग ब्योरा होगा। इससे लाभार्थी तुरंत जान पाएंगे कि किसी अस्पताल या फार्मेसी ने उनके नाम पर फर्जी बिल तो नहीं उठाया है।

गड़बड़ी दिखे तो यहां करें शिकायत

यदि किसी लाभार्थी को लगता है कि उसके कार्ड का गलत इस्तेमाल हुआ है या किसी अस्पताल ने फर्जी बिल बनाया है, तो वह तुरंत RGHS हेल्पलाइन, उनके ऑफिस या 181 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। विभाग ने साफ किया है कि मॉनिटरिंग और तेज की जाएगी और दोषी अस्पतालों के खिलाफ भी सख्त एक्शन लिया जाएगा।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें