जयपुर, May 29, 2026

Rajasthan Police launches Drone Kavach Abhiyan for aerial surveillance in Jaipur.
Drone Kavach Abhiyan: जयपुर. राजस्थान पुलिस ने आधुनिक तकनीक के जरिए अपराध नियंत्रण की नई मिसाल पेश की है। राज्य भर में ‘ड्रोन कवच’ अभियान की शुरुआत कर दी गई है, जिसके तहत ड्रोन के जरिए आसमान से निरंतर निगरानी की जाएगी। यह अभियान खासतौर पर पर्व-त्योहारों, मेलों, भीड़ भरे आयोजनों और संवेदनशील इलाकों में अपराध को रोकने और त्वरित कार्रवाई के लिए शुरू किया गया है। हाल ही पुलिस ने इसके लिए एक स्लोग्न लिखा है सुरक्षित आकाश, हर नागरिक की सुरक्षा।
राजस्थान पुलिस अब तकनीक के जरिए आपकी सुरक्षा करेगी और अपराधियों पर पैनी नजर रखेगी। पुलिस विभाग इसके लिए अपने कर्मचारियों को भी अपडेट कर रहा है। आधुनिक तकनीक और सजगता के समन्वय से 'राजस्थान पुलिस' पूरी तरह मुस्तैद है। अब 'ड्रोन कवच' के माध्यम से चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी जाएगी। राजस्थान पुलिस अब पारंपरिक गश्त के साथ-साथ प्रत्येक जिले में अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक का उपयोग कर रही है, जिससे अपराध मुक्त वातावरण बन सके।
राजस्थान पुलिस अब पारंपरिक गश्त के साथ ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल कर संदिग्ध गतिविधियों, यातायात प्रबंधन और जन सुरक्षा को मजबूत करेगी। लाइव फीड के जरिए कंट्रोल रूम में तुरंत जानकारी पहुंचाई जाएगी। संवेदनशील और दुर्गम क्षेत्रों में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए ड्रोन तुरंत मौके पर पहुंचकर लाइव फीड प्रदान करते हैं, जिससे पुलिस बल तत्काल एक्शन ले सके।
दुर्गम इलाकों, बॉर्डर क्षेत्रों और भीड़ वाले स्थानों पर ड्रोन लगातार उड़ान भरेंगे। त्योहारों, मेलों और बड़े कार्यक्रमों के दौरान असामाजिक तत्वों पर आसमान से पैनी नजर रखी जाएगी, जिससे अपराध की घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। बड़े आयोजनों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात तथा जन-सुरक्षा को सुगम बनाने के लिए यह तकनीक एक 'डिजिटल गाइड' का कार्य करती है।
‘ड्रोन कवच’ अभियान में ड्रोन पायलटों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। पुलिस महानिदेशक ने इसे “सुरक्षित आकाश, सुरक्षित राजस्थान” का अभियान बताया है। यह कदम पुलिसिंग को और अधिक तेज, सटीक और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता: राजस्थान पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति में तुरंत '112' डायल करें। पुलिस का कहना है कि आइए, सुरक्षा के इस सफर में हम और आप मिलकर एक सजग समाज का निर्माण करें।
Published on: 29 May 2026 01:57 pm

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।