5 अगस्त 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

कांग्रेस प्रभारी के बेटे को धमकी मिलने पर भड़के गहलोत, बोले- ‘कानून व्यवस्था की स्थिति जर्जर’; CM भगवंत मान से की ये मांग

राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे को जान मारने की धमकी मिलने पर अशोक गहलोत ने पंजाब सरकार पर बोला हमला।

ashok gehlot
Photo- Ashok Gehlot, Randhawa, Bhagwant Mann X Handle

Ashok Gehlot: पंजाब के कांग्रेस सांसद और राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे उदयवीर रंधावा को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सियासी पारा उबाल है। बताया जा रहा है कि कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने धमकी दी है। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर हमला बोलेत हुए कहा कि आज आम आदमी पार्टी की सरकार में पंजाब की कानून व्यवस्था की स्थिति जर्जर हो चुकी है।

गहलोत ने भगवंत मान पर साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर लिखा कि सुखजिंदर सिंह रंधावा का परिवार पंजाब के उन सिख परिवारों में से है, जिन्होंने खालिस्तान आतंकवाद के चरम पर भी उसका मजबूती से मुकाबला किया। रंधावा परिवार निडर एवं राष्ट्रभक्त परिवार है।

उन्होंने आगे लिखा कि आज आम आदमी पार्टी की सरकार में पंजाब की कानून व्यवस्था की स्थिति जर्जर हो चुकी है। इसलिए जेल में बन्द गैंगस्टर सांसद के परिजनों को धमकी एवं फायरिंग करने का साहस कर रहे हैं। यह बेहद निंदनीय है। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह रंधावा परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को रंधावा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए और धमकी देने वाले असमाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

पंजाब सरकार पर बरसे रंधावा

गौरतलब है कि गुरुवार देर रात सुखजिंदर रंधावा ने सोशल मीडिया पर इस घटना की जानकारी साझा की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब को गैंगस्टरों का गढ़ बना दिया गया है, जहां कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।

रंधावा का गैंगस्टर को करारा जवाब

सुखजिंदर सिंह रंधावा ने गैंगस्टर को साफ संदेश देते हुए एक्स पोस्ट में लिखा कि मैं किसी गैंगस्टर से डरने वाला नहीं हूं। उन्होंने जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया पर उनके बेटे को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। रंधावा ने पंजाब सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि राज्य में गैंगस्टर बेखौफ होकर अपराध को अंजाम दे रहे हैं, जिससे आम जनता में दहशत का माहौल है।

गुरुवार को हुई यह घटना

यह घटना गुरुवार सुबह 11 बजे फतेहगढ़ चूरियां कस्बे में परमिंदर सिंह के पगड़ी सेंटर पर हुई, जहां दो अज्ञात बाइक सवारों ने अंधाधुंध फायरिंग की। चौंकाने वाली बात यह है कि इस हमले से ठीक एक घंटे पहले सुखजिंदर रंधावा का बेटा उदयवीर वहां मौजूद था। रंधावा ने बताया कि उनके एक सहयोगी ने उनके बेटे से मुलाकात की थी और इसके तुरंत बाद यह हमला हुआ।