7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर, Jun 07, 2026

Rajasthan Government Jobs: राजस्थान में 1.02 लाख पदों पर नियुक्तियों की तैयारियां तेज, जानें विभागवार पदों की संख्या

Rajasthan Government Jobs : राजस्थान सरकार ने भर्ती कैलेंडर 2026 के तहत विभिन्न विभागों में एक लाख से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए हैं। जानें विभागवार पदों की संख्या।

Rajasthan 1.02 lakh posts recruitment Preparations Know number department wise posts

Rajasthan Government Jobs : समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास व अन्य। फोटो पत्रिका

Rajasthan Government Jobs : राजस्थान सरकार ने भर्ती कैलेंडर के तहत विभिन्न विभागों में एक लाख से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शनिवार को समीक्षा बैठक में प्रमुख भर्तियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभागों को लंबित प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। इस दौरान सामने आया कि विभिन्न विभागों में करीब 1.02 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रियाएं चल रही हैं या शुरू होने वाली हैं।

राजस्थान लोक सेवा आयोग के अधिकारियों ने बताया कि उप निरीक्षक भर्ती में 61 अतिरिक्त पद जोड़े जाने के बाद कुल पदों की संख्या 1,076 हो गई है। वहीं कांस्टेबल भर्ती में पदों की संख्या 4,000 से बढ़ाकर 6,000 कर दी गई है।

विभागवार भर्ती का गणित

1- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी : 53,749
2- सफाई कर्मचारी : 24,793
3- कांस्टेबल भर्ती : 6,000
4- उप निरीक्षक (एसआइ) : 1,076
5- सपोर्ट इंजीनियर एवं अन्य पद : 3,000
6- चिकित्सा अधिकारी : 600
7- नर्सिंग एवं पैरामेडिकल : 2,000
8- शिक्षा विभाग की विभिन्न भर्तियां : 10,000।

वर्ष 2026 में घोषित भर्ती कैलेंडर की प्रक्रिया निर्धारित लक्ष्य से बढ़ रही

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि राज्य सरकार वर्ष 2026 में घोषित भर्ती कैलेंडर की प्रक्रिया निर्धारित लक्ष्य के अनुसार आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार युवाओं को अधिकाधिक रोजगार अवसर उपलब्ध कराने तथा विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को शीघ्र भरने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने विभागों को भर्ती प्रक्रियाओं से संबंधित प्रशासनिक, वित्तीय, नियम संशोधन तथा अन्य आवश्यक कार्यवाहियों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग, कार्मिक विभाग, संबंधित विभागों तथा भर्ती एजेंसियों के बीच प्रभावी समन्वय बनाए रखा जाए ताकि भर्ती प्रक्रियाओं में अनावश्यक विलंब नहीं हो।

शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सा परीक्षण एवं अन्य शेष प्रक्रियाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई कर्मचारी भर्ती, ग्राम विकास अधिकारी भर्ती, सपोर्ट इंजीनियर भर्ती, चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल भर्ती तथा शिक्षा विभाग की विभिन्न भर्तियों से संबंधित लंबित अनुमोदनों एवं प्रक्रियागत विषयों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भर्ती प्रक्रियाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और विभाग स्तर पर लंबित मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि भर्ती से जुड़े प्रत्येक चरण में पारदर्शिता, समयबद्धता और समन्वय सुनिश्चित किया जाए, ताकि युवाओं को रोजगार के अवसर शीघ्र उपलब्ध हो सकें और विभागों में सेवा वितरण व्यवस्था और सुदृढ़ हो।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें