
प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका
Rajasthan weather Update: जयपुर. राजस्थान में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर–पश्चिम भारत पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान में 31 जनवरी से 2 फरवरी तक दिखाई देगा। ईरान के उत्तर–पूर्व क्षेत्र में बना चक्रवाती परिसंचरण तंत्र और तेज उपोष्णकटिबंधीय जेट स्ट्रीम हवाएं मौसम में बदलाव ला रही हैं। इसके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में बादल छाने, मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
31 जनवरी को अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग तथा शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं 1 और 2 फरवरी को भी उत्तरी व पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं वर्षा और मावठ का दौर जारी रहने के आसार हैं। बारिश के चलते दिन के तापमान में गिरावट और सर्दी बढ़ने की संभावना है।
हालांकि जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है।
| क्रम | जिला | संभावित स्थिति |
|---|---|---|
| 1 | अलवर (Alwar) | मेघगर्जन/वज्रपात व बारिश |
| 2 | डीग (Deeg) | मेघगर्जन/वज्रपात व बारिश |
| 3 | झुंझुनूं (Jhunjhunu) | मेघगर्जन/वज्रपात व बारिश |
| 4 | खैरथल-तिजारा (Khairthal-Tijara) | मेघगर्जन/वज्रपात व बारिश |
| 5 | कोटपुतली-बहरोड़ (Kotputli-Behror) | मेघगर्जन/वज्रपात व बारिश |
| 6 | सीकर (Sikar) | मेघगर्जन/वज्रपात व बारिश |
| 7 | चूरू (Churu) | मेघगर्जन/वज्रपात व बारिश |
Published on:
30 Jan 2026 11:01 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
