17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur Metro: पीएम मोदी करेंगे जयपुर मेट्रो के फेज-2 का शिलान्यास! यहां बनेंगे 36 नए मेट्रो स्टेशन

PM Modi Rajasthan visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर मेट्रो के फेज-2 का शिलान्यास अपने प्रस्तावित अजमेर दौरे में कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification
Jaipur Metro Phase 2

Photo:AI Generated

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर मेट्रो के फेज-2 का शिलान्यास अपने प्रस्तावित अजमेर दौरे में कर सकते हैं। हालांकि, अब तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं है, लेकिन मेट्रो अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पीएम मोदी का 28 फरवरी को अजमेर दौरा प्रस्तावित है।

माना जा रहा है कि तभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर मेट्रो के फेज-2 का शिलान्यास कर सकते हैं। हालांकि, अब तक डीपीआर को केंद्र की कैबिनेट से मंजूरी नहीं मिली है। माना जा रहा है कि 28 फरवरी तक स्वीकृति मिल जाएगी।

दूसरा चरण : रिंग रोड टू टोड़ी मोड़

दूसरे चरण में जयपुर मेट्रो टोंक रोड स्थित रिंग रोड से लेकर विद्याधर नगर टोड़ी मोड़ तक दौड़ेगी। 42.80 किमी में के रूट में कुल 36 मेट्रो स्टेशन होंगे, जिनमें दो भूमिगत। 3 किलोमीटर लंबाई में भूमिगत कॉरिडोर में दौड़ेगी मेट्रो।

प्रहलादपुरा में बनेगा जयपुर मेट्रो का पहला स्टेशन

दूसरे चरण के तहत प्रहलादपुरा में जयपुर मेट्रो का पहला स्टेशन बनेगा। प्रहलादपुरा रिंग रोड से पिंजरापोल गौशाला तक पहले पैकेज में परिचालन होगा। 918 करोड़ रुपए का कार्यादेश भी दिया जा चुका है।

जानें: कहां-कहां बनेंगे 36 नए मेट्रो स्टेशन

जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण के तहत टोड़ी मोड, हरमाड़ा घाटी, हरमाड़ा, वीकेआई रोड नंबर 14, वीकेआई रोड नंबर 9, वीकेआई रोड नंबर 5, विद्याधर नगर, विद्याधर नगर सेक्टर 2, भवानी निकेतन, अंबाबाड़ी, कलेक्ट्रेट सर्किल, पानीपेच, खासा कोठी सर्कल, गवर्नमेंट हॉस्टल, अशोक मार्ग, एसएमएस हॉस्पिटल, नारायण सिंह सर्किल, रामबाग सर्किल, नेहरू पैलेस, गांधीनगर जंक्शन, गोपालपुरा, दुर्गापुर, बीटू बाइपास सर्किल, जयपुर एयरपोर्ट, सांगानेर थाना, पिंजरापोल गौशाला, हल्दीघाटी गेट, कुंभ मार्ग, जेईसीसी, सीतापुर, गोनेर मोड़, बिलवा, बिलवा कल्याण, सहारा सिटी और प्रहलादपुरा में नए मेट्रो स्टेशन बनेंगे।