4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में गोरखनाथ मंदिर के पुजारी की रहस्यमयी मौत, लिया था कठोर संकल्प, कमरे में मिला शव, फैली सनसनी

जयपुर जिले के चौमूं क्षेत्र में एक मंदिर के पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। कमरे से दुर्गंध आने पर घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

less than 1 minute read
Google source verification
death of priest, suspicious death of priest, death of priest in Chaumun, suspicious death of priest in Chaumun, Chaumun news, Rajasthan news, Jaipur news, पुजारी की मौत, पुजारी की संदिग्ध मौत, चौमूं में पुजारी की मौत, चौमूं में पुजारी की संदिग्ध मौत, चौंमूं न्यूज, राजस्थान न्यूज, जयपुर न्यूज

मामले की जांच करती पुलिस। फोटो- पत्रिका

जयपुर। जयपुर जिले के चौमूं उपखंड क्षेत्र में सामोद थाना इलाके के कानपुरा आमेटी घाटी में स्थित ओम शिव गोरखनाथ मंदिर के पुजारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

तपस्या कर रहे थे पुजारी

स्थानीय लोगों के अनुसार मंदिर के पुजारी हीरालाल नाथ (41) पिछले कुछ समय से मंदिर परिसर में रहकर तपस्या कर रहे थे। बुधवार को लोगों को एक कमरे से दुर्गंध महसूस हुई। हालांकि कमरा अंदर से बंद मिला। इसके बाद तुरंत सामोद थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर पुजारी का शव फर्श पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

मौत के कारण स्पष्ट नहीं

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चौमूं सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस का कहना है कि शव कितने दिन पुराना है और मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि पुजारी ने हाल ही में 41 दिन की तपस्या करने को लेकर एक संदेश साझा किया था। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग