
- मुहाना थोक मंडी में आज सब्जियों के दामों में गिरावट
जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना सब्जी मंडी में आज सब्जियों के भाव नरम-गर्म रहे। जहां आज भिंडी, हरी मिर्ची और ग्वार फली महंगी बिकी तो वहीं अन्य सब्जियों के भाव या तो यथावत रहे या गिरावट का दौर रहा। आज थोक मंडी में फूल गोभी, पत्ता गोभी, बैंगन, नींबू, लॉकी, कद्दू, गाजर व मूली के दाम सामान्य बने रहे। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू प्याज मंडी में आलू के दामों में और गिरावट देखी गई। आज आलू 2 से 7 रुपए के बीच बिका। वहीं प्याज और लहसुन के दाम आज सामान्य बने रहे। मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज सब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।
मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव
टमाटर हाइब्रिड 22 से 24 रुपए
टमाटर देसी 10 से 17 रुपए
मटर 15 से 18 रुपए
मिर्ची 37 से 42 रुपए
बारीक मिर्च 55 से के 60 रुपए
फूल गोभी 6 से 10 रुपए
पत्ता गोभी 7 से 8 रुपए
करेला 48 से 55 रुपए
शिमला मिर्च 26 से 28 रुपए
नींबू 25 से 26 रुपए
लोकी 18 से 20 रुपए
भिंडी 55 से 72 रुपए
अदरक 54 से 55 रुपए
ग्वार फली 100 से 110 रुपए
बैंगन 15 से 20 रुपए
कद्दू 13 से 14 रुपए
खीरा पॉलीहाउस 22 से 25 रुपए
टिंडा 12 से 18 रुपए
गाजर 8 से 12 रुपए
मूली 7 से 8 रुपए
- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ
----------------------------------------------------------------
आलू हुआ और सस्ता
आलू नया 4 से 7 रुपए
आलू पुराना 2 से 4 रुपए
प्याज 10 से 20 रुपए
लहसुन 40 से 120 रुपए
- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर
Published on:
22 Jan 2026 11:16 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
