
- मुहाना मंडी में आज सब्जियों के भाव नरम-गर्म
जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज सब्जियों के भाव नरम-गर्म नजर आए। जहां एक ओर हरी मिर्ची, भिंडी और ग्वार फली महंगे बिकीं तो वहीं दूसरी ओर अन्य सब्जियों के भाव यथावत रहे या गिरावट देखी गई। दूसरी मुहाना मंडी स्थित आलू-प्याज मंडी में आज गिरावट का दौर रहा। आज मंडी में नया-पुराना आलू सस्ता बिका तो प्याज के दाम भी स्थिर रहे। वहीं लहसुन के दामों में गिरावट देखी गई। मुहाना थोक मंडी में आज सब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।
मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव
टमाटर हाइब्रिड 26 से 27 रुपए
टमाटर देसी 18 से 22 रुपए
मटर 25 से 28 रुपए
मिर्ची 32 से 43 रुपए
बारीक मिर्च 60 से के 70 रुपए
फूल गोभी 6 से 10 रुपए
पत्ता गोभी 7 से 8 रुपए
करेला 45 से 48 रुपए
शिमला मिर्च 26 से 27 रुपए
नींबू 24 से 25 रुपए
लोकी 18 से 20 रुपए
भिंडी 55 से 65 रुपए
अदरक 54 से 55 रुपए
ग्वार फली 100 से 110 रुपए
बैंगन 10 से 20 रुपए
कद्दू 8 से 9 रुपए
खीरा पॉलीहाउस 28 से 32 रुपए
टिंडा 12 से 14 रुपए
गाजर 10 से 14 रुपए
मूली 7 से 8 रुपए
- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ
-------------------------------------------
आलू हो रहा सस्ता
आलू नया 4 से 7 रुपए
आलू पुराना 2 से 5 रुपए
प्याज 8 से 20 रुपए
लहसुन 30 से 100 रुपए
- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर
Published on:
16 Jan 2026 11:10 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
