30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर, Nov 28, 2025

Jaipur Airport: जयपुर एयरपोर्ट पर एक दर्जन फ्लाइट लेट, तीन उड़ानें ऐनवक्त पर रद्द, यात्री परेशान

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार को उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हुईं। कई फ्लाइट डेढ़ घंटे की देरी से संचालित हुईं, वहीं तीन उड़ानों को आखिरी समय पर रद्द कर दिया गया।

Plane

प्रतीकात्मक तस्वीर-पत्रिका

जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार को उड़ानों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित रही। एक दर्जन से ज्यादा फ्लाइट देरी से संचालित हुईं, जबकि तीन फ्लाइट को अंतिम समय पर रद्द कर दिया गया। ऐसी स्थिति में मुंबई, अहमदाबाद और इंदौर आने-जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा।

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस की शाम 7:25 बजे अहमदाबाद जाने वाली, रात 8:45 बजे इंदौर जाने वाली और शाम 7 बजे अहमदाबाद से आने वाली फ्लाइट को अचानक रद्द किया गया।

अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट 1 घंटे हुई लेट

इसके अलावा इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली से शाम 4:55 बजे, मुंबई से शाम 6:20 बजे और इंदौर से रात 10 बजे आने वाली उड़ानें करीब डेढ़ घंटे की देरी से जयपुर पहुंचीं। एयर इंडिया एक्सप्रेस की शाम 6:10 बजे मुंबई से आने वाली फ्लाइट एक घंटे की देरी से पहुंची। इसी तरह इंडिगो की शाम 4:50 बजे अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट एक घंटे की देरी से रवाना हुई।

ये फ्लाइट देर से जयपुर लैंड हुईं

एयर इंडिया की शाम 4:05 बजे दिल्ली से, एयर इंडिया एक्सप्रेस की शाम 4:40 बजे पुणे से, इंडिगो की शाम 5:05 बजे चंडीगढ़ से, स्पाइसजेट की शाम 5:40 बजे मुंबई से और इंदौर से शाम 6 बजे आने वाली उड़ानें आधा-आधा घंटे की देरी से जयपुर पहुंचीं।

जयपुर से उड़ान भरने वाली फ्लाइट भी लेट

वहीं जयपुर से संचालित उड़ानों में भी देरी रही। इंडिगो की शाम 5:30 बजे उदयपुर जाने वाली, 7:05 बजे मुंबई और 5:25 बजे चेन्नई जाने वाली उड़ानें एक-एक घंटे की देरी से रवाना हुईं। एयर इंडिया एक्सप्रेस की शाम 6:40 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट भी एक घंटे की लेट रही, जबकि इंडिगो की शाम 5:55 बजे देहरादून जाने वाली उड़ान आधा घंटे देरी से संचालित हुई।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें