
jaipur traffic police (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Jaipur Traffic Update: अगर आप आज शाम को एमआई रोड, अजमेर रोड या रेलवे स्टेशन की तरफ जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। शहर के सबसे व्यस्त गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहे पर लगने वाले भारी जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस आज एक बड़ा प्रयोग करने जा रही है।
डीसीपी ट्रैफिक सुमित मेहरड़ा के अनुसार, आज शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक एक विशेष पायलट प्रोजेक्ट चलाया जाएगा। इस दौरान यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। पुलिस का मकसद यह देखना है कि क्या इन बदलावों से चौराहे पर वाहनों का दबाव कम होता है।
इन रास्तों पर रहेगा पहरा (बंद रास्ते)
ट्रैफिक पुलिस ने शाम के समय के लिए कुछ रास्तों को पूरी तरह 'नो एंट्री' जोन में बदल दिया है:
Published on:
08 Feb 2026 10:03 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
