
जयपुर में जाम। फाइल फोटो
Good News : खुशखबर। जयपुर के सांगानेर में 240 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली एलिवेटेड रोड को कार्योत्तर स्वीकृति मिल गई है। जेडीए कार्यकारी समिति की 260वीं बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। साथ ही 40 एमएलडी क्षमता वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के टेंडर की फाइनेंशियल बिड भी स्वीकृत कर दी गई है।
सांगानेर फ्लाईओवर से मालपुरा गेट तक बनने वाली इस एलिवेटेड रोड का काम 5 मार्च से शुरू होगा और लगभग 30 माह में पूरा होने की संभावना है। इसके तैयार होने के बाद सांगानेर क्षेत्र में जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।
प्रस्तावित योजना के अनुसार सांगानेर फ्लाईओवर से कल्याणपुरा आरओबी तक 4 लेन एलिवेटेड रोड और चोरड़िया पेट्रोल पंप से डिग्गी मालपुरा गेट तक दो लेन एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा।
वहीं, 40 एमएलडी क्षमता वाला सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट सांगानेर क्षेत्र की लगभग 100 कॉलोनियों को जोड़ेगा। इससे करीब 4 लाख की आबादी को लाभ मिलेगा। इसका काम भी जल्द ही शुरू किया जाएगा।
Published on:
27 Feb 2026 08:30 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
