
कचरा संग्रहण के बदले यूजर चार्ज (फोटो- पत्रिका)
Jaipur News: राजधानी जयपुर के दो जोन में कचरा संग्रहण के बदले यूजर चार्ज वसूली की तैयारी की जा रही है। ग्रेटर नगर निगम के मानसरोवर जोन और हैरिटेज नगर निगम के सिविल लाइंस जोन में जल्द ही यह व्यवस्था लागू होगी।
मानसरोवर जोन में फ्लैट में रहने वाले लोगों से प्रति महीने 80 रुपए और स्ट्रीट वेंडर्स से 50 रुपए लिए जाएंगे। वहीं, मकानों के आकार के अनुसार शुल्क तय किया गया है। न्यूनतम 20 रुपए और अधिकतम 150 रुपए प्रति महीने। इससे पहले यह व्यवस्था ग्रेटर नगर निगम के मालवीय नगर और मुरलीपुरा जोन में लागू है। जहां से हर महीने 60 से 70 लाख रुपए तक यूजर चार्ज वसूला जा रहा है।
सिविल लाइंस जोन में अब तक कितने आरएफआईडी कार्ड लगाए गए हैं, इसकी सटीक जानकारी अधिकारियों के पास नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, लगभग 50 फीसदी कार्ड लगाए जा चुके हैं। फर्म को यह काम वर्क ऑर्डर मिलने के तीन महीने के भीतर पूरा करना था। लेकिन अब तक कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है।
हैरिटेज नगर निगम के एक्सईएन (प्रोजेक्ट) मुकेश ने बताया कि कंपनी और निगम का संयुक्त खाता खुलवाने की प्रक्रिया जारी है। पहले चरण में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से यूजर चार्ज वसूला जाएगा। फर्म को जून में कार्यादेश दिया गया था और तीन महीने में कार्ड लगाने थे।
मानसरोवर जोन के उपायुक्त लक्ष्मीकांत कटारा ने बताया कि 15 फरवरी से यूजर चार्ज वसूली शुरू की जाएगी। कुछ वार्डों में इसे आंशिक रूप से लागू भी किया जा चुका है। जोन में अब तक करीब सवा लाख आरएफआईडी कार्ड लगाए जा चुके हैं।
-50 वर्ग मीटर तक के मकान 20 रुपए
-51 से 300 वर्ग मीटर तक 80 रुपए
-फ्लैट (किसी भी साइज का) 80 रुपए
-301 वर्ग मीटर से अधिक 150 रुपए
-स्ट्रीट वेंडर 50 रुपए
-व्यावसायिक प्रतिष्ठान, ढाबा और मिठाई की दुकान 250 रुपए
-सरकारी छात्रावास 500 रुपए
-गेस्ट हाउस 750 रुपए
-रेस्टोरेंट 750 रुपए
-होटल रेस्टोरेंट 1000 से 3000
-शैक्षणिक संस्थान 1000 रुपए
Published on:
03 Nov 2025 09:10 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग

