5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर, Jun 05, 2026

Jaipur News : 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपार्टमेंट की 14वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, मौके से मिला सुसाइड नोट

Jaipur News : जयपुर में एक दर्दनाक घटना हुई। बीमारी से लंबे समय से परेशान चल रही 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपार्टमेंट की 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके से मिला सुसाइड नोट।

Jaipur Elderly woman commits suicide jumping 14th floor apartment note found at spot

Jaipur News : बुजुर्ग महिला की फाइल फोटो व अपार्टमेंट जिसमें घटना हुई। फोटो पत्रिका

Jaipur News : जयपुर में बीमारी से लंबे समय से परेशान चल रही 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपार्टमेंट की 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। हरमाड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के यह दर्दनाक घटना सामने आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को कांवटिया अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान लक्ष्मी जैन के रूप में हुई है। वह पिछले करीब दो साल से हरमाड़ा इलाके में स्थित सनसिटी अपार्टमेंट के एक फ्लैट में अपनी बेटी के साथ रह रही थीं।

पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा शव

बताया जा रहा है कि उनकी बेटी और दामाद किसी काम से बुधवार को अजमेर गए हुए थे। इसी दौरान गुरुवार सुबह करीब पांच बजे महिला ने अपार्टमेंट की 14वीं मंजिल से छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया है।

बच्चों को किसी प्रकार से परेशान नहीं किया जाए

मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें महिला ने लिखा है कि वह लंबे समय से बीमारी से परेशान हैं और अब उनके शरीर में जीने की शक्ति नहीं बची है। नोट में उन्होंने अपने बच्चों का जिक्र करते हुए लिखा कि उन्होंने उनकी सभी इच्छाएं पूरी की है और उनके निधन के बाद बच्चों को किसी प्रकार से परेशान नहीं किया जाए। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है।

पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाया, एक्सईएन गिरफ्तार

जयपुर से एक और क्राइम की न्यूज के अनुसार पत्नी को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुहाना थाना पुलिस ने गुरुवार को पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत एक्सईएन गौतम मीणा को गिरफ्तार कर लिया। थानाप्रभारी गुर भूपेन्द्र ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गौतम मीणा (38 वर्ष) चीथवाड़ी चौमू हाल बालाजी विहार मोहनपुरा का रहने वाला है।

17 अप्रैल को गौतम मीणा की पत्नी अनु मीणा (36 वर्ष) ने आत्महत्या कर ली थी। वह मुहाना थाना क्षेत्र स्थित बालाजी विहार में परिवार के साथ रहती थी। घटना के बाद अनु के पीहर पक्ष ने गौतम मीणा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया था।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें