29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर, May 19, 2026

जयपुरः फिर काल बनी रफ्तार, नए आशियाने के लिए सरिया ला रहे दो भाईयों और साथी को डंपर ने रौंदा

Jaipur Road Accident Death: जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र स्थित दौलतपुरा पुलिया पर देर रात भीषण सड़क हादसा। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, जमवारामगढ़ के उपसरपंच महेश गुर्जर सहित दो की मौके पर ही दर्दनाक मौत, तीसरा गंभीर। नए मकान के लिए सरिया लेकर लौट रहे थे युवक, चालक डंपर छोड़कर फरार। पुलिस जांच में जुटी।

मृतक उपसरंपच महेश, गंभीर घायल भाई मुकेश और हादसा स्थल के नजदीक मिला डंपर

मृतक उपसरंपच महेश, गंभीर घायल भाई मुकेश और हादसा स्थल के नजदीक मिला डंपर

Jaipur Accident News: राजधानी का दौलतपुरा और हरमाड़ा इलाका एक बार फिर तेज रफ्तार के खूनी तांडव से दहल उठा है। कुछ महीनों पहले एक शराबी ट्रोला चालक के आतंक की यादें अभी धुंधली भी नहीं पड़ी थीं कि देर रात फिर एक बेकाबू डंपर ने मौत का तांडव मचा दिया। हरमाड़ा थाना क्षेत्र में दौलतपुरा पुलिया के पास देर रात करीब डेढ़ बजे एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को बेरहमी से रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों के प्राण मौके पर ही पखेरू उड़ गए, जबकि उनका तीसरा साथी जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में जंग लड़ रहा है। हादसे के बाद डंपर चालक सड़क पर मौत का मंजर छोड़कर वाहन सहित भाग निकला और कुछ दूरी पर डंपर लावारिस खड़ा कर फरार हो गया।

नए मकान का सपना टूटा, जमवारामगढ़ के उपसरपंच की मौत

जानकारी के अनुसार इस हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान महेश गुर्जर और कैलाश योगी के रूप में हुई है। मृतक महेश जमवारामगढ़ इलाके के दंताला गांव के उपसरपंच थे। वह अपने भाई मुकेश और साथी के साथ प्रॉपर्टी और निर्माण कारोबार से जुड़े थे और अपने नए मकान के निर्माण के लिए टोडी हरमाड़ा क्षेत्र से सरिया खरीदकर लौट रहे थे। उन्होंने सरिया एक ट्रैक्टर में भिजवाया था और खुद बाइक से उसके पीछे.पीछे आमेर के ताला इलाके में स्थित अपने गांव की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक दौलतपुरा पुलिया के पास पहुंची, पीछे से आ रहे यमदूत बने डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

खूनी हाईवे पर चीख.पुकार, डंपर छोड़ भागा चालक

हादसा इतना वीभत्स था कि आधी रात को हाईवे चीख.पुकार से गूंज उठा। बाइक के परखच्चे उड़ गए और भारी डंपर के पहियों के नीचे आने से दो युवकों ने मौके पर ही तड़प.तड़प कर दम तोड़ दिया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर दौड़े। हाईवे पर अफरा.तफरी का माहौल बन गया। खुद को घिरता देख डंपर चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन कुछ दूरी पर पकड़े जाने के डर से वह डंपर को सड़क किनारे ही छोड़ अंधेरे का फायदा उठाकर रफूचक्कर हो गया। सूचना मिलते ही दौलतपुरा और हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, परिजनों में मचा कोहराम

घटना की जानकारी सुबह जब मृतकों के गांवों में पहुंची, तो वहां सन्नाटा पसर गया। रोते.बिलखते परिजन सुबह दौलतपुरा थाने और अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद पूरे इलाके में माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। हरमाड़ा और दौलतपुरा पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें