
Rising Rajasthan Summit: जयपुर. राजस्थान में औद्योगिक विकास के पिछले दो वर्षों के आंकड़े उत्साहजनक रहे हैं। राज्य सरकार की दूरदर्शी नीतियों और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर जोर देने से राजस्थान निवेशकों की पहली पसंद बनकर उभरा है। राइजिंग राजस्थान समिट के माध्यम से लगभग 35 लाख करोड़ रुपए के एमओयू हुए, जिनमें से 8 लाख करोड़ रुपए से अधिक निवेश धरातल पर उतर चुका है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की विकासोन्मुख सोच के चलते औद्योगिक ढांचे को मजबूती मिली है।
रीको द्वारा लागू की गई प्रत्यक्ष आवंटन योजना, अविकसित एवं अर्धविकसित भूमि नीति, लॉजिस्टिक व वेयरहाउसिंग नीति और भू-निपटान नियमों के सरलीकरण से निवेश प्रक्रिया तेज हुई है। अप्रैल से दिसंबर 2025 के बीच रीको ने लगभग 3,200 करोड़ रुपये मूल्य के 1790 भूखण्ड आवंटित किए, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 700 करोड़ और 670 भूखण्ड था। इसी अवधि में रीको की प्राप्तियां बढ़कर 2130 करोड़ रुपये हो गईं। 20 नए औद्योगिक क्षेत्र खोले गए, जिससे औद्योगिक विस्तार को नई गति मिली।
राज्य सरकार जोधपुर–पाली–मारवाड़ क्षेत्र में 3600 हेक्टेयर में पूर्ण इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित कर रही है। यहां मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब की स्थापना प्रस्तावित है, जिससे भविष्य में तीन लाख से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है। इसके साथ ही किशनगढ़ में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब और पचपदरा में राजस्थान पेट्रो जोन का तेजी से विकास हो रहा है।
सरकार ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, टेक्सटाइल, लॉजिस्टिक और ट्रेड प्रमोशन जैसी नई नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी फोकस कर रही है। सेमीकंडक्टर और एयरोस्पेस नीति जल्द लागू की जाएगी। निजी भूमि एकत्रीकरण विधेयक से उद्योगों को समयबद्ध भूमि उपलब्ध होगी और किसानों को भी विकास में भागीदारी मिलेगी।
| क्रमांक | विवरण | आंकड़ा |
|---|---|---|
| 1 | कुल एमओयू | लगभग 35 लाख करोड़ रुपये |
| 2 | धरातल पर उतरा निवेश | 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक |
| 3 | वर्ष 2025 में भूखण्ड आवंटन | 1,790 भूखण्ड |
| 4 | आवंटित भूमि का कुल मूल्य | लगभग 3,200 करोड़ रुपये |
| 5 | नए औद्योगिक क्षेत्रों की संख्या | 20 |
| 6 | रीको की कुल प्राप्तियां | 2,130 करोड़ रुपये |
| क्रमांक | प्रस्तावित परियोजना / योजना |
|---|---|
| 1 | जोधपुर–पाली–मारवाड़ इंडस्ट्रियल टाउनशिप का विकास |
| 2 | मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब की स्थापना |
| 3 | किशनगढ़ डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब |
| 4 | सेमीकंडक्टर एवं एयरोस्पेस नीति लागू |
| 5 | दौसा एवं केबीएनआईआर नोड का विकास |
| 6 | निजी भूमि एकत्रीकरण विधेयक लागू |
Published on:
17 Jan 2026 09:26 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
