7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Heatwave Warning: अलर्ट…अलर्ट…संभल कर रहें, राजस्थान में 10–11 मार्च को हीटवेव की चेतावनी

Rajasthan Heatwave: प्रदेश में चढ़ेगा पारा, अगले 3–4 दिन 40 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान। मौसम विभाग का अलर्ट: राजस्थान में शुष्क मौसम, 11–12 मार्च तक गर्मी का असर तेज।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Mar 07, 2026

Heatwave Alert: जयपुर. प्रदेश में गर्मी का असर अब तेजी से बढ़ने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी तीन से चार दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य से 4 से 9 डिग्री तक अधिक है। पिछले 24 घंटों में चित्तौड़गढ़ और जैसलमेर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 10 और 11 मार्च को राज्य के दक्षिण-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं हीटवेव की स्थिति बनने की संभावना है। इस दौरान दिन के समय तेज गर्मी और गर्म हवाएं चल सकती हैं। प्रदेश के अन्य अधिकांश हिस्सों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री तक अधिक रहने की संभावना जताई गई है।

हालांकि 11 और 12 मार्च के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय तेज धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग