10 अगस्त 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

Govind dav ji : 43 डिग्री गर्मी में ठाकुरजी को मिली राहत, गर्भगृह में लगाए गए फव्वारे

Govind dav ji : राजधानी में मंगलवार को 43 डिग्री तापमान के कारण भीषण गर्मी से आमजन परेशान रहा। वहीं, मंदिरों में भी भगवान को गर्मी से बचाने के जतन किए गए।

govind dav ji temple jaipur
govind dav ji temple jaipur

जयपुर. राजधानी में मंगलवार को 43 डिग्री तापमान के कारण भीषण गर्मी से आमजन परेशान रहा। वहीं, मंदिरों में भी भगवान को गर्मी से बचाने के जतन किए गए। इस क्रम में गोविंद देवजी मंदिर (Govind dav ji) सहित अन्य मंदिरों में जलयात्रा उत्सव की झांकी सजाई गई।

गोविंद देवजी (Govind dav ji) मंदिर में महंत अंजन गोस्वामी के सान्निध्य में ठाकुरजी को सफेद सूती धोती धारण कराकर गर्भगृह में सुगंधित जल का फव्वारा चलाया गया। इस दौरान केवड़ो और गुलाब जल की खुशबू से मंदिर परिसर महक उठा। ठाकुरजी को पांच तरह के फलों का भोग लगाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जल यात्रा उत्सव झांकी के दर्शन किए।

निर्जला एकादशी पर 18 जून की शाम पांच से सवा पांच बजे तक जल यात्रा उत्सव होगा

मंदिर प्रबंधक मानस गोस्वामी ने बताया कि 16 जून की दोपहर 12.30 से 12.45 बजे तक तथा निर्जला एकादशी पर 18 जून की शाम पांच से सवा पांच बजे तक जल यात्रा उत्सव होगा। इसके बाद 21 और 22 जून को जल विहार झांकी के दर्शन होंगे। गोविंद देवजी मंदिर के अधीनस्थ कनक घाटी स्थित कुंज बिहारी मंदिर में 15 जून की शाम छह बजे से जल विहार उत्सव की झांकी के दर्शन होंगे।

‘भीजत कुंजन ते दोऊ आवत, जलविहार…’

रामगंज बाजार स्थित लाडली जी मंदिर में जल विहार महोत्सव मनाया गया। महंत संजय गोस्वामी ने बताया कि भगवान को फालसे, लीची के शर्बत व आम रस सहित अन्य व्यंजनों का भोग लगाया गया। ‘भीजत कुंजन ते दोऊ आवत, जलविहार…’ सहित अन्य पदों का गायन भी हुआ।