5 अगस्त 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

Cyber Scam: अंतरराष्ट्रीय और भारतीय खेल पुरस्कार 2025 के नाम पर धोखा, ठगी के शिकार राजस्थान के भी लोग

Fake Website: ठगी का नया तरीका, भारत सरकार का लोगो ले रहे काम। लोगों को ठगने के लिए इस वेबसाइट पर कई बड़े लोगों के नाम भी हैं। जिसमें उत्तराखंड गवर्नर गुरमीत सिंह और उत्तर प्रदेश गवर्नर आनंदी बेन पटेल का नाम भी शामिल है।

जयपुर

MOHIT SHARMA

Jul 24, 2025

Photo: Patrika Network
Photo: Patrika Network

मोहित शर्मा.
Fake International Sports Awards 2025: जयपुर. देश में इन दिनों साइबर ठगों का जाल तेजी से फैल रहा है। सरकार भी इनके रोज नए हथकंड़ों से परेशान है। अब साइबर ठगों ने अंतरराष्ट्रीय और भारतीय खेल पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले इन दोनों पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित करने वाली एक फर्जी वेबसाइट का हाल ही सरकार ने पर्दाफाश किया है। लेकिन वेबसाइट चलाने वाले इसे सही बता रहे हैं। पीआईबी ने वेबसाइट को फेक तो बता दिया, लेकिन अब भी वेबसाइट चल रही है। खास बात ये है कि इन दोनों ही पुरस्कारों में राजस्थान के लोगों के नाम भी शामिल हैं। उन्हें तो पता ही नहीं है कि उनके साथ ठगी हुई है।

लोगों को किया सावधान

पीआईबी के के फैक्ट-चेक विंग ने स्पष्ट किया है कि ये पुरस्कार युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय से किसी भी तरह से संबंधित नहीं हैं। यह एक धोखाधड़ी योजना है, जिसका उद्देश्य लोगों को ठगना है। हालांकि ये वेबसाइट वास्तविक प्रतीत होती है। केंद्र सरकार ने इस फर्जी वेबसाइट का पर्दाफाश करते हुए लोगों को धोखेबाजों से सावधान किया है।

वेबसाइट पर गवर्नर का भी नाम

लोगों को ठगने के लिए इस वेबसाइट पर कई बड़े लोगों के नाम भी हैं। जिसमें उत्तराखंड गवर्नर गुरमीत सिंह और उत्तर प्रदेश गवर्नर आनंदी बेन पटेल का नाम भी शामिल है। इसके साथ ही कई आईएएस, आईपीएस, अभिनेता और नेताओं के नाम भी शामिल हैं।

ऐसे कर रहे फर्जीवाड़ा

"indiansportsaward.org" नामक एक वेबसाइट दावा कर रही है कि नरेंद्र मोदी सरकार अंतरराट्रीय खेल पुरस्कारों और भारतीय खेल पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित कर रही है। वायरल हो रही यह वेबसाइट अपने लेटरहेड पर भारत सरकार के लोगो का इस्तेमाल करके दोनों पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रही है। खास बात ये है कि पुरस्कार से पहले आवेदक को रजिस्ट्रेशन करना होगा, इसके लिए उसे राशि जमा करानी होगी। जो एक फ्रॉड है।

28 अगस्त को दिल्ली और मुम्बई में आयोजन होना बताया

निमंत्रण के अनुसार, भारतीय खेल पुरस्कार 2025 का आयोजन 28 अगस्त को दिल्ली में होगा। दूसरी ओर, कथित तौर पर युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारत सरकार से संबद्ध पत्र में आगे कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 का कार्यक्रम 28 अगस्त को मुंबई के ताज प्लेस होटल में होगा। पोस्टर में यह भी उल्लेख किया गया है कि अंतरराष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 के लिए युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और अभिनेता सुरेंद्र पाल और रजा मुराद पुरस्कार प्रदान करेंगे।

शुल्क का विवरण इस प्रकार है

पुरस्कार चयन समिति का कहना है कि समिति पुरस्कारों के लिए कोई शुल्क नहीं लेती, लेकिन आयोजन, परामर्श शुल्क और समिति के अनुसंधान एवं विकास पर होने वाले आपके खर्चों को पूरा करने के लिए पंजीकरण शुल्क आवश्यक है।

पुरस्कार का नामपंजीकरण शुल्क (₹)
भारतीय खेल पुरस्कार - 202551,000
भारतीय खेल आजीवन उपलब्धि पुरस्कार - 20251,25,000
खेल ग्रेडेशन प्रमाणपत्र - 20251,25,000
नकद पुरस्कार - 20251,51,000
अंतरराष्ट्रीय खेल पुरस्कार - 20252,51,000
अंतरराष्ट्रीय खेल आजीवन उपलब्धि पुरस्कार - 20253,51,000
सामान्य अनिवार्य पंजीकरण शुल्क5,100