7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विजीबल क्लीननेस पर करें फोकस, व्यावसायिक स्थानों पर लगाएं कचरा पात्र

स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर शनिवार को नगर निगम मुख्यालय में बैठक हुई। करीब चार घंटे तक चली बैठक में आयुक्त गौरव सैनी ने सर्वेक्षण से जुड़े सभी बिंदुओं पर संबंधित अधिकारी के साथ विस्तृत चर्चा की।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Ashwani Kumar

image

Ashwani Bhadauria

Mar 07, 2026

जयपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर शनिवार को नगर निगम मुख्यालय में बैठक हुई। करीब चार घंटे तक चली बैठक में आयुक्त गौरव सैनी ने सर्वेक्षण से जुड़े सभी बिंदुओं पर संबंधित अधिकारी के साथ विस्तृत चर्चा की।
बैठक में विजीबल क्लीननेस, सीएनडी वेस्ट, स्ट्रीट लाइट, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई, सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध कार्रवाई, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, उद्यानों की सफाई और रख-रखाव, निर्माणाधीन मकानों पर ग्रीन नेट, रेड स्पॉट, येलो स्पॉट की सफाई, स्ट्रीट वेंडिंग जोन में कचरा पात्र रखने संबंधी अन्य बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की।
आयुक्त ने कहा कि सर्वेक्षण में जयपुर को बेहतर रैंक मिले, इसके लिए समन्वय के साथ काम करें। कार्य बेहतर तरीके से करेंगे जिससे परिणाम भी बेहतरीन आएगा।
बैठक में अतिरिक्त आयुक्त नरेन्द्र कुमार बंसल, स्वास्थ्य शाखा उपायुक्त प्रवीण कुमार और ओम प्रकाश थानवी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इन पर दें ध्यान
-सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट हब और व्यावसायिक स्थानों पर कचरा पात्रों की व्यवस्था
-अस्थाई अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई नियमित रूप से करें
-सफाई कर्मचारी ड्रेस में हों और उनके पास आईडी कार्ड पहने हों
-वेंडिंग जोन में थड़ी-ठेल संचालकों से आवश्यक रूप से कचरा पात्र रखवाएं
-खुले में कचरा फेंके तो उसका चालान किया जाए

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग