12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंत्री के सामने किसानों ने बताई सच्चाई, अधिकारियों व बीमा कंपनी प्रतिनिधियों को फटकार

कृषि मंत्री ने प्रदेश के विभिन्न किसान संघों और संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद किया

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर। किसानों ने मंगलवार को कृषि पंत भवन में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा क्लेम की सच्चाई मंत्री के सामने रखी। प्रदेशभर से आए किसानों ने मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के सामने कहा कि उन्हें आज तक क्लेम नहीं मिला, जबकि कागजों में ही क्लेम उठ रहा है। इस पर मंत्री में अधिकारियों और बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों को फटकार लगाई।

कृषि मंत्री ने प्रदेश के विभिन्न किसान संघों और संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद किया। इस दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषक आदान-अनुदान, नवीन बीज विधेयक, पेस्टीसाइड्स मैनेजमेंट बिल सहित कृषि एवं उद्यानिकी विभाग से संबंधित योजनाओं तथा बजट घोषणाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं कृषक आदान-अनुदान योजनाओं के तहत देय राशि में किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को संबंधित कंपनियों से स्पष्टीकरण मांगने तथा लंबित क्लेम प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

केंद्र सरकार को भेजा प्रस्ताव
किसानों ने खेतों में जंगली सूअरो व निराश्रित पशुओं से होने वाले नुकसान की शिकायत की, इस पर कृषि मंत्री ने बताया कि इस विषय में केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही, तारबंदी योजना में आवश्यक संशोधन के लिए भी कार्य प्रस्तावित है। उन्होंने फसलों में हुए नुकसान के सर्वे कार्य को समय पर पूर्ण कर किसानों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए।