
Fake Ghee Racket in Jaipur (Photo Social Media)
जयपुर: राजस्थान की राजधानी में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य सुरक्षा टीम ने जयपुर में छापेमारी कर करीब 43,421 लीटर संदिग्ध मिलावटी घी बरामद किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह घी नामी ब्रांड्स के नाम पर बाजार में खपाया जा रहा था।
छापेमारी के दौरान तीन अलग-अलग ब्रांड्स के नाम से पैकिंग की जा रही थी। विभाग ने निम्नलिखित स्टॉक जब्त किया है। भोग विनायक से 9,065 लीटर, हरियाणा क्रीम से 17,741 लीटर और नक्ष डेयरी से 16,617 लीटर नकली घी जब्त किया है।
खाद्य सुरक्षा आयुक्त टी. शुभमंगला ने बताया कि इस कार्रवाई की नींव प्रतापगढ़ जिले से पड़ी। वहां 'भोग विनायक' ब्रांड के घी के नमूने 'असुरक्षित' पाए गए थे। इसके बाद जब जयपुर में मैसर्स गिरधर मिल्क फूड प्रोडक्ट के रजिस्टर्ड पते (श्याम विहार कॉलोनी, माचेड़ा) पर जांच की गई, तो वहां कोई फैक्ट्री नहीं मिली। कंपनी नियमों का उल्लंघन कर दूसरे लोकेशन से अवैध रूप से कारोबार चला रही थी।
जांच टीम ने पाया कि उसी परिसर में 'श्री श्याम मिल्क फूड प्रोडक्ट' नाम की एक और यूनिट काम कर रही थी। अधिकारियों ने दोनों फर्मों का संयुक्त स्टॉक जब्त कर लिया है और लैब टेस्टिंग के लिए सैंपल भेज दिए हैं।
जयपुर स्थित सेंट्रल फूड टेस्टिंग लैब ने पहले ही 'भोग विनायक' के नमूनों को स्वास्थ्य के लिए खतरनाक घोषित कर दिया है। इसके बाद विभाग ने पूरे प्रदेश से इस ब्रांड के घी को बाजार से वापस मंगवाने के आदेश दिए हैं और फर्म का फूड लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Published on:
30 Jan 2026 09:44 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
