13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Save Aravalli: राजस्थान में अरावली को लेकर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने कर दिया आंदोलन एलान

Rajasthan Politics: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एलान किया है कि अरावली को बचाने के लिए पूरी कांग्रेस सड़क पर उतरेगी।

less than 1 minute read
Google source verification
Govind-Singh-Dotasra-Tika-Ram-Jully
Play video

गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली। फोटो: अनुग्रह सोलोमन

जयपुर। अरावली को लेकर राजस्थान में सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एलान किया है कि अरावली को बचाने के लिए पूरी कांग्रेस सड़क पर उतरेगी। आंदोलन की रूपरेखा तय करने के लिए प्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ नेताओं की को-ऑर्डिनेशन कमेटी की जल्द बैठक बुलाई जाएगी। गोविंद सिंह डोटासरा ने सरकार पर आरोप लगाया कि अरावली में खनन कराने के लिए कंपनियों से चंदा लिया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में अधिकारियों और खनन माफिया के बीच सांठगांठ हो रही है और सरकार संगठित गिरोह की तरह देश की खनिज संपदा को लूट रही है।

जनता को गुमराह कर रही सरकार: डोटासरा

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि केंद्र और राजस्थान सरकार जनता को यह कहकर गुमराह कर रही है कि केवल 0.91 फीसदी वन क्षेत्र में खनन होगा, जबकि वास्तविकता यह है कि लगभग 68 हजार एकड़ क्षेत्र को खनन विभाग के हवाले करने की तैयारी है। राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी पर भी संवैधानिक पद पर होने के बावजूद राजनीतिक बयानबाजी करने का आरोप लगाया।

सीएम बताएं कैसे बचाएंगे अरावली: जूली

जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि वे अरावली का कुछ भी नहीं बिगड़ने देंगे। लेकिन क्या उन्होंने इसके लिए ‘ऊपर वालों’ से पूछ लिया है। पहली बार उन्होंने बिना पर्ची के कोई बात बोली है, लेकिन कर पाएंगे। क्या मुख्यमंत्री कोर्ट जाएंगे, बताएं कैसे अरावली बचाएंगे। आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सरिस्का में 50 से अधिक खानों को खोलने का रास्ता खोल दिया था। जिसे कोर्ट की फटकार के बाद रोका गया है।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग