1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘स्मार्ट और सशक्त पुलिसिंग’ पर जोर, पुलिस संरचना और कल्याण के लिए बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, कैडर पुनर्गठन तथा पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

2 min read
Google source verification
Jaipur Metro Phase 2 New update CM Bhajan Lal big announcement

सीएम भजनलाल शर्मा। फोटो पत्रिका

जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, कैडर पुनर्गठन तथा पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इन घोषणाओं में उन्होंने स्मार्ट और सशक्त पुलिसिंग का संदेश देते हुए राजस्थान पुलिस में संसाधन, संरचना और मानवबल के व्यापक विस्तार का रोडमैप प्रस्तुत किया।

7 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को पदोन्नति का अवसर

तकनीकी संवर्ग में वर्ष 1998 से कार्यरत कॉन्स्टेबलों को पदोन्नति के सीमित अवसर मिलने से उत्पन्न असंतोष को देखते हुए सरकार ने कैडर पुनर्गठन का निर्णय लिया है। इस फैसले से तकनीकी संवर्ग के 7,000 से अधिक कार्मिकों को पदोन्नति के अवसर मिलेंगे, जिससे विभागीय दक्षता और मनोबल दोनों में वृद्धि होगी।

डायल 112/100 से जुड़ेंगे थाने, मिलेंगे 1,250 नए वाहन

मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए थानों और गश्ती दलों को डायल 112/100 प्रणाली से जोड़ते हुए चरणबद्ध रूप से 1,250 नए वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही 2,500 अतिरिक्त कार्मिकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, जिससे आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया और बेहतर फील्ड मॉनिटरिंग संभव हो सकेगी। पुलिस मुख्यालय स्तर पर इसकी निगरानी और क्रियान्वयन की समेकित व्यवस्था की जाएगी, जिससे ERSS का वर्तमान रेस्पॉन्स समय जो 9.25 मिनट है, उस समय में और सुधार हो जाएगा व लोगों को त्वरित पुलिस रिस्पांस मिल पाएगा।

महिला सुरक्षा के लिए कालिका पेट्रोलिंग यूनिट का विस्तार


मुख्यमंत्री ने महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की संख्या 500 से बढ़ाकर 600 करने की घोषणा की है। यह कदम महिला सुरक्षा व महिला अपराध उन्मूलन को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

‘राज्य विशेष पुलिस बल’ का गठन प्रस्तावित

महत्वपूर्ण सरकारी भवनों, उच्च न्यायालय, विधानसभा, मुख्यमंत्री आवास, हवाई अड्डों और औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित राज्य विशेष पुलिस बल गठित करने का प्रस्ताव रखा गया है। इस बल को आधुनिक सुरक्षा उपकरण और विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

नई प्रशासनिक इकाइयां और थानों का विस्तार

मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रशासनिक इकाइयों की स्थापना व क्रमोन्नयन के साथ-साथ सुदृढ़ीकरण एवं आधारभूत सुविधायें विकसित किये जाने के लिए विभिन्न कार्य करवाने की घोषणा की है। इसके तहत लूणी-जोधपुर व पीसांगन-अजमेर में नवीन वृत / पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय, तेल फैक्ट्री पुलिस चौकी बारां, बाछडाऊ (चौहटन), महावीर नगर-बाड़मेर व नाडोल-जोधपुर को पुलिस चौकी से पुलिस थाना में क्रमोन्नत किया है। इसी प्रकार पिनान (रैणी)-अलवर में पुलिस थाना स्थापित किया जाएगा।

मैस भत्ते में बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने पुलिस कर्मियों के मैस भत्ते की राशि को 2 हजार 700 रुपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 2 हजार 850 रुपये प्रतिमाह करने की भी घोषणा की है।