14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर बड़ी खुशखबरी, JDA ने इन 4 अहम जगहों पर दी जमीन; अब रफ्तार पकड़ेगा मेट्रो प्रोजेक्ट

Jaipur Metro: राजधानी जयपुर में मेट्रो विस्तार को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। जेडीए ने मेट्रो को 4 जगहों पर जमीन आवंटित की है।

less than 1 minute read
Google source verification
Jaipur Metro

Jaipur Metro (Photo- Patrika)

जयपुर। राजधानी जयपुर में मेट्रो विस्तार को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। जेडीए में शुक्रवार को भूमि एवं सम्पत्ति निस्तारण समिति की बैठक में मेट्रो को जमीन आवंटित की गई। इससे मेट्रो के काम को गति मिलेगी।

जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के फेज-1 सी (बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर वाया गलता गेट) कार्य के लिए 919.00 वर्ग मीटर अस्थायी आवंटित की गई है। इसी फेज के अलाइनमेंट में आने वाली वन विभाग की भूमि के बदले समान जेडीए ग्राम दौलतपुरा में 2.01 हेक्टेयर जमीन देगा। जमीन आवंटन की इस प्रक्रिया से मेट्रो विस्तार कार्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी और परियोजना को गति मिलने की उम्मीद है।

यहां भी दी जमीन

-फेज-2 के लिए निवारू रोड स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले योजना में 3882 वर्ग मीटर नॉन-फेयर रेवेन्यू भूमि आवंटित की गई। ग्राम शिवदासपुरा, तहसील चाकसू में 8000 वर्गमीटर नॉन-फेयर रेवेन्यू भूमि आवंटित की गई।

-झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीवर संबंधी कार्यों के अंतर्गत एसटीपी निर्माण के लिए ग्राम पचार, कालवाड़ में 20,000 वर्गमीटर भूमि आवंटित की।