29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर, May 27, 2026

Rain Alert: नौतपा के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट, राजस्थान समेत देश के 5 शहरों में तापमान 47°C पार, जानें मौसम अपडेट

IMD Rain Warning In Nautapa 2026: नौतपा के तीसरे दिन ही राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। देश के 5 शहरों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। हालांकि मौसम विभाग ने अब नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले दो दिनों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है।

Rajasthan Rain In Nautapa

सीकर में मंगलवार दोपहर बाद हुई बूंदाबांदी से गुजरते वाहनों का फोटो: पत्रिका

Rajasthan Weather Update: जयपुर 25 मई से शुरू हुए नौतपा ने तीन दिन में ही पसीने छुड़ा दिए हैं। भीषण गर्मी में गुजरे बीते एक दिन में देश के 5 शहरों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। इनमें उत्तर प्रदेश का बांदा (47.6°), महाराष्ट्र का ब्रह्मपुरी (47.6°), राजस्थान का श्रीगंगानगर (47.0°), महाराष्ट्र का गड़चिरोली (46.6°) और महाराष्ट्र का चंद्रपुर (46.4°) शामिल है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार को उत्तराखंड, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में लू चली।

राजस्थान में मंगलवार को अधिकांश शहर लू से प्रभावित रहे। प्रदेश में सबसे ऊपर यानी सिर श्रीगंगानगर में पारा 47 डिग्री तक चला गया। वहीं सबसे नीचे पैर यानी कोटा में रात में सर्वाधिक तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सभी शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है।

कल से आंधी-बारिश की संभावना

आइएमडी के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। इसके असर से 28 और 29 मई को जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और राजस्थान में तथा 28-30 मई को पूरे उत्तर प्रदेश में गरज के साथ आंधी (हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा और 70 किमी प्रति घंटा तक) आने की संभावना है।

वहीं नौतपा के दूसरे दिन शेखावाटी अंचल में भीषण गर्मी रही। सीकर में दिनभर की गर्मी के बाद शाम को तेज हवाएं चली और हल्की बूंदाबांदी हुई।

रात को भी चैन नहीं… आमजन न केवल दिन में गर्मी से

परेशान हैं, बल्कि रात में भी गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। कोटा (32.8°C), करौली (32.5°C), जयपुर, बीकानेर और दौसा में प्रदेश की सबसे गर्म रात रही (32.2°C)। इसके अलावा अधिकांश शहरों में रात का पारा सामान्य से 1-3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

हीटवेव से निपटने के लिए यह जरूरी

  • सरकारी और निजी संस्थानों में कार्य समय में बदलाव हो, वर्चुअल बैठकें हों।
  • निर्माण कार्यों में दोपहर का ब्रेक, बाजारों के समय में लचीलापन।*दोपहर 12 से 4 बजे के बीच अनावश्यक बाहर नहीं निकलें।
  • हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें, लगातार पानी और ओआरएस लेते रहें, खाली पेट धूप में न जाएं।
  • चक्कर, तेज बुखार, उल्टी या बेहोशी जैसे लक्षण हीट स्ट्रोक के संकेत हो सकते हैं।
  • घरों में पर्दे, कूलर और वेंटिलेशन का उपयोग बढ़ाना चाहिए।
  • श्रमिकों और डिलीवरी कर्मियों को छांव और पानी।
  • पशु-पक्षियों के लिए घरों के बाहर पानी के बर्तन रखें।

104 टोल-फ्री हेल्थ हेल्पलाइन नंबर

राजस्थान में सरकारी चिकित्सकीय परामर्श के लिए '104' टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर है। इस नंबर पर कॉल करके घर बैठे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सामान्य बीमारी के लिए निःशुल्क चिकित्सकीय सलाह ली जा सकती है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें