11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LPG Cylinder Crisis: गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच अशोक गहलोत का बड़ा बयान, आमजन से की ये अपील

LPG Gas Cylinder Crisis गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि युद्ध जैसे हालात के कारण एलपीजी (LPG) की आपूर्ति पर संकट गहराने की आशंका है, जो बेहद चिंताजनक है।

less than 1 minute read
Google source verification

फोटो पत्रिका नेटवर्क

LPG Gas Cylinder Crisis: जयपुर। गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि युद्ध जैसे हालात के कारण एलपीजी (LPG) की आपूर्ति पर संकट गहराने की आशंका है, जो बेहद चिंताजनक है।

गहलोत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि खाड़ी देशों में युद्ध के कारण देश में रसोई गैस (LPG) आपूर्ति पर गहराता संकट बेहद चिंताजनक है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि मोदी सरकार इस संभावित राष्ट्रीय संकट को लेकर भी हमेशा की तरह लापरवाह और असंवेदनशील बनी हुई है। समय रहते स्थिति का आकलन ना कर पाना केंद्र सरकार का स्पष्ट 'कलेक्टिव फेलियर' है।

आमजन से की जिम्मेदारी से उपयोग की अपील

गहलोत ने अपनी पोस्ट के माध्यम से आमजन से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल का उपयोग पूरी जिम्मेदारी और मितव्ययता के साथ करें। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दैनिक मजदूरी करने वाले मजदूरों के लिए चलने वाले ढाबों में एलपीजी गैस की नियमित आपूर्ति बनी रहे, क्योंकि बड़ी संख्या में श्रमिक वहीं भोजन करते हैं।

राजस्थान सरकार से किया विशेष आग्रह

उन्होंने राजस्थान सरकार से विशेष आग्रह कि राज्य में संचालित 'इंदिरा रसोई' (वर्तमान नाम अन्नपूर्णा रसोई) में गैस की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, क्योंकि लाखों जरूरतमंद, छात्र और श्रमिक भोजन के लिए इन्हीं पर निर्भर हैं।