10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलर्ट: राजस्थान के 16.35 लाख पेंशनर्स की पेंशन पर संकट, 31 जनवरी तक है अंतिम मौका

जयपुर. राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ लेने वाले 16.35 लाख बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों की पेंशन रुक सकती है। कारण यह है कि इन पेंशनर्स ने अभी तक अपने ‘जीवित होने’ का वार्षिक भौतिक सत्यापन नहीं करवाया है। विभाग की ओर से दी गई समय-सीमा समाप्त होने में अब केवल 4 दिन शेष […]

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Girraj Prasad Sharma

image

Girraj Prasad Sharma

Jan 28, 2026

जयपुर. राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ लेने वाले 16.35 लाख बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों की पेंशन रुक सकती है। कारण यह है कि इन पेंशनर्स ने अभी तक अपने 'जीवित होने' का वार्षिक भौतिक सत्यापन नहीं करवाया है।

विभाग की ओर से दी गई समय-सीमा समाप्त होने में अब केवल 4 दिन शेष हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि सत्यापन न करवाने वालों में 12.61 लाख लोग 75 वर्ष से कम आयु के हैं, जबकि 3.70 लाख पेंशनर्स 75 से 99 वर्ष की आयु के हैं।

आंकड़ों के अनुसार, राजधानी जयपुर में सबसे ज्यादा लापरवाही देखी गई है। यहाँ के 1.51 लाख पेंशनर्स ने अब तक पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है।

31 जनवरी अंतिम अवसर: विभाग ने बढ़ाई थी तिथि
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अनुसार, प्रदेश में कुल 91.68 लाख पेंशनर्स हैं, जिनमें से केवल 82.16% (75.33 लाख) ने ही अब तक सत्यापन करवाया है। आमतौर पर यह प्रक्रिया 31 दिसंबर तक पूरी हो जाती है, लेकिन बड़ी संख्या में पेंडेंसी को देखते हुए सरकार ने इसे 31 जनवरी तक बढ़ाया था। यदि इस अवधि में सत्यापन नहीं हुआ, तो फरवरी से पेंशन खाते में नहीं आएगी।

घर बैठे मोबाइल से करें सत्यापन

अब ई-मित्र के चक्कर काटने की भी जरूरत नहीं है। पेंशनर्स इन तरीकों से घर बैठे प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
— मोबाइल ऐप: विभाग की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर 'फेस रिकग्निशन' (चेहरा पहचान) तकनीक के जरिये।
— ई-मित्र कियोस्क: फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैन के माध्यम से।
— सरकारी कार्यालय: संबंधित एसडीएम या बीडीओ कार्यालय में उपस्थित होकर।

फैक्ट
91,68,997 कुल पेंशनर्स
75,33,228 (82.16%) सत्यापन
16,35,769 शेष बचे पेंशनर्स

सत्यापन कराने में ये जिले पीछे

जिला - पेंशनर्स - सत्यापित पेंशनर्स - प्रतिशत
खैरथल—तिजारा - 109614 - 87262 - 79.61%
चितौड़गढ़ - 258887 - 205863 - 79.52%
डिडवाना - कूचामन - 221332 - 175987 - 79.51%
सिरोही - 145016 - 114836 - 79.19%
जोधपुर - 343393 - 271431 - 79.04%
सवाई माधोपुर - 170671 - 131810 - 77.23%
प्रतापगढ़ - 132560 - 102330 - 77.2%
नागौर - 260405 - 198725 - 76.31%
जयपुर - 612038 - 460752 - 75.28%
जालौर - 279666 - 210464 - 75.26%