10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे का बड़ा फैसला! 15 मार्च को जगदलपुर से रवाना होगी स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल

Bastar Special Train: बस्तर क्षेत्र के यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने जगदलपुर से ठाकुर नगर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

2 min read
Google source verification
स्पेशल ट्रेन का ऐलान (photo source- Patrika)

स्पेशल ट्रेन का ऐलान (photo source- Patrika)

Bastar Special Train: बस्तर संभाग के यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने जगदलपुर से ठाकुर नगर के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन फिलहाल एक ट्रिप के लिए संचालित की जाएगी, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को यात्रा में सहूलियत मिल सके।

Bastar Special Train: जानें स्पेशल ट्रेन चलने का समय

ट्रेन नंबर 08563 जगदलपुर–ठाकुर नगर स्पेशल 15 मार्च 2026 को सुबह 8:00 बजे जगदलपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन 8:55 बजे जेयपुर पहुंचेगी और पांच मिनट रुकने के बाद 9:00 बजे आगे बढ़ेगी। इसके बाद 10:00 बजे कोरापुट पहुंचेगी और 10:25 बजे प्रस्थान करेगी। आगे यह ट्रेन दोपहर 1:45 बजे रायगढ़ा पहुंचेगी और 2:10 बजे वहां से रवाना होगी। निर्धारित समय के अनुसार ट्रेन 16 मार्च की सुबह 10:45 बजे ठाकुर नगर पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 08564 ठाकुर नगर–जगदलपुर स्पेशल 18 मार्च 2026 को शाम 6:00 बजे ठाकुर नगर से चलेगी। यह ट्रेन 19 मार्च को दोपहर 2:40 बजे रायगढ़ा पहुंचेगी और 3:05 बजे वहां से रवाना होगी। इसके बाद 7:25 बजे कोरापुट पहुंचेगी और 7:50 बजे आगे बढ़ेगी। आगे रात 8:55 बजे जेयपुर पहुंचेगी और 9:00 बजे प्रस्थान करेगी। अंत में यह ट्रेन रात 10:45 बजे जगदलपुर पहुंचेगी।

Bastar Special Train: इन स्टेशनों पर ठहरेगी ट्रेन

यात्रा के दौरान यह स्पेशल ट्रेन जेयपुर, कोरापुट, रायगढ़ा, सिंगापुर रोड, मुनिगुड़ा, केसिंगा, टिटलागढ़, बलांगीर, बरगढ़ रोड, संबलपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, आसनबोनी, खड़गपुर, अंडुल और भटनगर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में 3 थर्ड एसी, 6 स्लीपर, 5 जनरल कोच और 2 सेकेंड क्लास लगेज कम दिव्यांगजन कोच लगाए जाएंगे। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के. पवन कुमार के अनुसार बस्तर क्षेत्र में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है, ताकि लोगों को बेहतर रेल सुविधा मिल सके और अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। यात्रियों से इस सेवा का लाभ उठाने की अपील भी की गई है।