1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Procurement Payment: किसानों को बड़ी सौगात! खाते में पहुंचे 205.95 करोड़ रुपए, 731 रुपए प्रति क्विंटल दर से भुगतान

CG Crop Compensation: मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम की मौजूदगी में वर्चुअली किए गए इस भुगतान में धान खरीदी की दर 731 रुपये प्रति क्विंटल रही।

2 min read
Google source verification
731 रुपए प्रति क्विंटल दिए गए (photo source- Patrika)

731 रुपए प्रति क्विंटल दिए गए (photo source- Patrika)

CG Procurement Payment: होली से ठीक पहले राज्य सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात देते हुए कृषक उन्नति योजना के तहत बस्तर जिले के 40,667 किसानों के खातों में 205.95 करोड़ रुपए की आदान सहायता राशि अंतरित की। वीर सावरकर भवन में आयोजित जिला स्तरीय आदान सहायता कार्यक्रम एवं वृहद किसान सम्मेलन में किसानों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर से आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के लगभग 25 लाख किसानों को 10,328 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे खातों में ट्रांसफर की। जगदलपुर में किसानों और जनप्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से देखा। मुख्यमंत्री ने किसानों से संवाद करते हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अंतर राशि मिलने पर उन्हें होली की बधाई दी।

CG Procurement Payment: किसान हितैषी नीति का परिणाम

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सरकार ने अपने वादे के अनुरूप धान खरीदी की अंतर राशि एकमुश्त देकर किसानों की त्योहार की खुशी दोगुनी कर दी है। कार्यक्रम में महापौर संजय पांडे, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक अध्यक्ष दिनेश कश्यप, जिला पंचायत कृषि स्थायी समिति अध्यक्ष कामदेव बघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर आकाश छिकारा, एसपी शलभ सिन्हा तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

डिप्टी सीएम ने कहा कि बजट में भी किसान हितैषी प्रावधान किए गए हैं, जिससे उन्नत खेती, ङ्क्षसचाई संसाधनों के विस्तार, दुग्ध उत्पादन और लघु वनोपज प्रसंस्करण को बढ़ावा मिलेगा। सहकारिता के माध्यम से महिला स्व सहायता समूहों और समितियों को सशक्त करने पर भी जोर दिया जा रहा है। जगदलपुर विधायक किरण देव ने हल्बी में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के निर्णय से ग्रामीण परिवारों में उत्सव का माहौल है और यह किसान हितैषी नीति का परिणाम है।

इन ब्लॉकों को मिला सर्वाधिक लाभ

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अनुसार मोटा धान पर 731 प्रति ङ्क्षक्वटल की दर से प्रोत्साहन राशि सीधे खातों में जमा की गई। सर्वाधिक लाभ बकावंड ब्लॉक को 67.90 करोड़ रुपए तथा बस्तर ब्लॉक को 55.78 करोड़ रुपए के रूप में मिला।

CG Procurement Payment: महिला कृषक बसंती से सीएम ने की बात

बिलासपुर जिले से वर्चुअल तौर पर जुड़े मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर जिले के विकासखंड बस्तर के मुंडापाल की महिला कृषक बसंती कश्यप से रूबरू होकर उन्हें समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रोत्साहन राशि मिलने की बधाई देते हुए उक्त राशि के उपयोग के बारे में पूछा। इस दौरान बसंती कश्यप ने बताया कि उनके परिवार में साढ़े तीन एकड़ पैतृक कृषि भूमि है जिसमें धान की उन्नत खेती करते हैं।

इस वर्ष 50 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर विक्रय किए थे, जिसकी एक लाख 18 हजार रुपए राशि तुरंत बैंक खाते में जमा हुई थी। जिससे आवास बनाने और खेती किसानी के लिए उपयोग किए। आज जो प्रोत्साहन राशि 36 हजार रुपए मिली है उसे कुक्कुटपालन के विस्तार सहित होली त्योहार मनाने के लिए उपयोग करेंगे।