जगदलपुर, Feb 23, 2024

आये दिन किसी न किसी घर में चोरों की धमक, जान-माल की चिंता
चोरों से त्रस्त वार्डवासियों का कहना है, कि पुलिस थाने में शिकायत के बाद भी कोई असर नहीं पड़ा है, गश्त नहीं होने की वजह से अब चोरों के हौसले और बुलंद हो चुके हैं। जिसके चलते अब हमें जान-माल का खतरा सताने लगा है। इसका पता लगने के बाद ‘पत्रिका’ की टीम ग्राउण्ड रिपोर्ट यहां पर लोगों से चर्चा कर उनका हाल जाना।
पड़ोसी लक्ष्मी नारायण के घर पर भी हुई थी चोरी
तेतरकुटी के ही लक्ष्मी नारायण साहु ने बताया कि पिछले साल 13 मार्च को उनके घर में चोरी हुई थी। चोरों ने नगद सहित कुछ कीमती सामान ले गए थे। यहां पर हर सप्ताह किसी न किसी के यहां चोरी का प्रयास किया जा रहा है। शहर के किनारे बस्ती होने का फायदा चोर उठा रहे हैं और चोरी कर भागने में कामयाब हो जाते हैं।
सप्ताह में दो बार चोरी का प्रयास
टीकाराम मेश्राम के घर 17 फरवरी को चोरी होने के कुछ दिन बाद ही 20 फरवरी को पड़ोस में रहने वाले दीवाकर यादव के मकान में भी चोरी का प्रयास किया गया था, लेकिन घर के लोग सचेत थे, जिन्हें देखकर चोर अंधेरे भाग गए। वार्डवासियों का कहना है कि चोरी की वारदात को बार-बार एक ही गिरोह के द्वारा अंजाम दिया जा रहा है, पकड़े नहीं जाने की वजह से इनके हौसले बुलंद हो चुके हैं। वार्डवासियों की पुलिस से मांग है कि अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़कर राहत दिलाए।
Updated on: 23 Feb 2024 10:22 pm

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।