10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के जस्टिस सुजॉय पॉल बने कोलकाता के नये CJ, जानें जबलपुर में वकालत से शीर्ष पद तक का सफर

Justice Sujoy Paul: मध्य प्रदेश के जबलपुर से अपनी वकालत की शुरूआत करने वाले Justice Sujoy Paul को कड़ी मेहनत, गहन कानूनी समझ और निष्पक्ष छवि से मिली खास पहचान...

2 min read
Google source verification
Justice Sujoy Paul jabalpur justice motivational journey

Justice Sujoy Paul jabalpur justice motivational journey:(photo:FB/patrika)

Justice Sujoy Paul: मध्यप्रदेश की संस्कारधानी और न्यायिक राजधानी जबलपुर से जुड़े जस्टिस सुजय पॉल को कोलकाता हाईकोर्ट का नया चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उनकी नियुक्ति को लेकर आदेश भी जारी कर दिया है। बता दें कि वर्तमान में जस्टिस सुजय पॉल कोलकाता हाईकोर्ट में सीनियर जज के रूप में पदस्थ थे और अब वे वहां की न्यायिक कमान संभालेंगे।

जस्टिस पॉल की वकालत का सफर

  • Justice Sujoy Paul का न्यायिक सफर बेहद प्रेरणादायक माना जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जबलपुर में वकालत के साथ की थी। कड़ी मेहनत, गहन कानूनी समझ और निष्पक्ष छवि के चलते वे जल्द ही न्यायिक जगत में पहचाने जाने लगे। जबलपुर हाईकोर्ट में उनकी वकालत के दौरान कई अहम और संवेदनशील मामलों में उनकी दलीलें चर्चा का विषय बनीं।
  • इसके बाद उन्हें मध्यप्रदेशहाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया। हाईकोर्ट जज के रूप में उनके कई फैसलों को लॉ स्टूडेंट्स और अधिवक्ताओं के लिए मिसाल माना जाता है। प्रशासनिक मामलों से लेकर संवैधानिक मुद्दों तक, उनके निर्णयों में संतुलन और संवेदनशीलता स्पष्ट नजर आई।
  • बाद में Justice Sujoy Paul का ट्रांसफर कोलकाता हाईकोर्ट में कर दिया गया। कोलकाता हाईकोर्ट में उन्होंने सीनियर जज के रूप में अपनी एक खास और मजबूत छाप छोड़ी। अब चीफ जस्टिस के रूप में उनकी नियुक्ति से कोलकाता हाईकोर्ट को एक अनुभवी, सख्त लेकिन न्यायप्रिय नेतृत्व मिलने जा रहा है।

जबलपुर में खुशी की लहर

Justice Sujoy Paul के कोलकाता के चीफ जस्टिस बनने पर जबलपुर के वकीलों, न्यायिक अधिकारियों और आम नागरिकों में इस खबर को लेकर खुशी की लहर है। इनका कहना है कि #justicesujoypaul का यह सफर युवाओं के लिए एक बार फिर नई प्रेरणा बनेगा कि कैसे समर्पण और ईमानदारी से न्यायिक व्यवस्था में सर्वोच्च मुकाम हासिल किया जा सकता है।