IMD Monsoon : मानसूनी सिस्टम फिलहाल कमजोर हो गया है। इसके चलते बीते पांच दिनों से अच्छी बारिश नहीं हो रही है। सावन का आखिरी सोमवार भी सूखा रहा। गर्मी व उमस बढ़ गई। बादलों का डेरा बना है। इसलिए मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से नया सिस्टम एक्टिव होने का संकेत है। इसके असर से जबलपुर सम्भाग के जिलों में वर्षा की गतिविधियों में तेजी आएगी। 21 अगस्त से झमाझम बारिश होने की सम्भावना है। मंगलवार को जबलपुर में बारिश के आसार कम हैं।
सोमवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 32.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। रात का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य था। सीजन की कुल वर्षा का आंकड़ा 39.7 इंच पर स्थिर है।
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में दक्षिण बांग्लादेश पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। सोमवार को इसके अति कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होकर झारखंड की तरफ आगे बढ़ने के संकेत हैं। मानसून द्रोणिका बीकानेर, सीकर, उरई, सीधी, रांची से होते हुए दक्षिणी बांग्लादेश पर बने कम दबाव के क्षेत्र तक बनी हुई है। इसके असर से मंगलवार से जबलपुर सम्भाग में वर्षा की गतिविधियों में तेजी आने की सम्भावना है। कम दबाव के क्षेत्र के अति कम दबाव के क्षेत्र में बदलकर आगे बढ़ने 21 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। 22 अगस्त को भारी बारिश होने का अनुमान है। 23-24 अगस्त से फिर मौसम में परिवर्तन आएगा। मानसून के कमजोर होते ही वर्षा की गतिविधियों में भी कमी आएगी।
Updated on:
20 Aug 2024 12:19 pm
Published on:
20 Aug 2024 12:09 pm