Congress president list : कांग्रेस ने जबलपुर शहर और ग्रामीण अध्यक्षों के नामों की घोषणा की है। सौरभ शर्मा को फिर से शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी ने उनकी सक्रियता को देखते हुए एक बार फिर संगठन को मजबूत और आगे ले जाने के लिए मौका दिया है। ग्रामीण कांग्रेस में बदलाव किया गया है। डॉ. नीलेश जैन की जगह पूर्व विधायक संजय यादव को क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत करने का दायित्व दिया गया है।
सौरभ शर्मा को फिर से शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है।
कांग्रेस ने नगर अध्यक्षों के चयन में संगठन सृजन अभियान चलाया था। इसमें केंद्रीय पर्यवेक्षकों को भेजकर अंदरूनी जानकारी ली गई। कौन से नाम संगठन को आगे बढ़ाएंगे? पार्टी को पुन: सत्ता में लाने के लिए प्रभावी भूमिका निभाएंगे, ऐसे नामों की सूची तैयार की गई। इसमें पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ ही आम लोगों का मत भी पार्टी की ओर से भेजे गए पर्यवेक्षकों ने लिए।
इधर सौरभ शर्मा की पुन: नियुक्ति पर कांग्रेस के एक धडे़ में असंतोष है। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कांडा, राजेंद्र चौधरी, रूपलाल यादव, दीपक सिंह राजपूत और उमेंन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि पार्टी का संगठन सृजन अभियान सिर्फ दिखावा साबित हुआ। उनका कहना है कि ब्लॉक व विधानसभा स्तर पर बैठकों में कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कराई गई थी और आश्वासन दिया गया था कि सहमति से ही जिला अध्यक्ष चुना जाएगा। लेकिन परिणाम विपरीत निकले। नेताओं ने कहा कि जल्द ही अखिल भारतीय कांग्रेस मुख्यालय के सामने अपने शरीर से एक बोतल खून निकालकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंपेंगे।
केंद्रीय संगठन प्रभारी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सहमति से जबलपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा को पुन: शहर कांग्रेस की कमान सौंपी तथा ग्रामीण कांग्रेस की कमान पूर्व विधायक संजय यादव को सौंपी। यादव पार्षद के साथ ही यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने दो बार विधायक का चुनाव लड़ा। एक बार जीते तो दूसरी बार उन्हें पराजय मिली। वे पहली बार ग्रामीण अध्यक्ष बनाए गए हैं। सौरभ को अप्रेल 2024 में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के कांग्रेस पार्टी से भाजपा में शामिल होने के बाद शहर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने 16 माह के कार्यकाल में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए काम किया। कई बडे़ आंदोलन भी किए।
केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले में रायशुमारी की। जबलपुर शहर व ग्रामीण की सभी विधानसभाओं में प्रत्येक कार्यकताओं से व्यक्तिगत रायशुमारी केंद्रीय पर्यवेक्षकों गुरदीप सिंह सप्पल व मध्य प्रदेश कांग्रेस के पर्यवेक्षक विधायक अजय सिंह राहुल और विधायक आरके दोगने ने की थी। सभी कार्यकर्ताओं के सुझावों की रिपोर्ट केंद्रीय पर्यवेक्षक सप्पल ने संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल को सौंपी। केंद्रीय संगठन प्रभारी ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को समूचे मध्य प्रदेश में हुई रायशुमारी व केंद्रीय पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट से अवगत कराया।
Updated on:
17 Aug 2025 12:37 pm
Published on:
17 Aug 2025 12:32 pm